भारत

Earth: शॉकिंग! पृथ्वी ने बदली अपनी रफ्तार, पहली बार समय को लेकर हुआ बदलाव?

Earth, हमारी धरती इस जुलाई और अगस्त में कुछ तेज़ रफ्तार से घूमने वाली है, और इसका असर सीधे-सीधे हमारे "दिन" पर पड़ेगा।

Earth : क्या आपका वक्त भी बदलने वाला है? पृथ्वी की रफ्तार में तेजी से मचा हड़कंप

Earth, हमारी धरती इस जुलाई और अगस्त में कुछ तेज़ रफ्तार से घूमने वाली है, और इसका असर सीधे-सीधे हमारे “दिन” पर पड़ेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, 9 जुलाई, 22 जुलाई और 5 अगस्त 2025 को पृथ्वी की स्पीड में हल्का इज़ाफा दर्ज किया जाएगा, जिसके कारण इन दिनों की लंबाई सामान्य से कुछ मिलीसेकंड कम हो जाएगी। खासकर, 5 अगस्त को दिन करीब 1.51 मिलीसेकंड छोटा होगा। भले ही यह समय बहुत छोटा लगे, लेकिन वैज्ञानिकों के लिए यह संकेत एक बड़े बदलाव का है। यह दिखाता है कि पृथ्वी का रोटेशन यानि घूर्णन हर साल एक समान नहीं होता, बल्कि उसमें सूक्ष्म परिवर्तन आते रहते हैं।

पृथ्वी की गति में बदलाव कोई नई बात नहीं

पृथ्वी हर साल अपनी धुरी पर लगभग 365.2422 बार घूमती है। इसी के आधार पर हमारे साल, महीने और दिन तय होते हैं। लेकिन अगर हम इतिहास में झांकें तो पता चलता है कि यह संख्या स्थिर नहीं रही है। वैज्ञानिक आंकड़ों के अनुसार, करोड़ों साल पहले पृथ्वी को सूरज का एक चक्कर पूरा करने में 490 से 372 दिन तक लगते थे। यानी तब के दिन आज से कहीं छोटे होते थे।

क्यों बढ़ रही है पृथ्वी की रफ्तार?

-पृथ्वी की गति में बदलाव के पीछे कई संभावित कारण माने जा रहे हैं:

-पृथ्वी के गर्भ (core) में होने वाली हलचलें, जैसे कि लौह तत्वों की गतिविधि

-ग्लेशियरों का पिघलना, जिससे पृथ्वी के द्रव्यमान का वितरण बदलता है

-अल नीनो और ला नीना जैसी जलवायु घटनाएं, जो वैश्विक मौसम प्रणाली के साथ-साथ पृथ्वी की संतुलन पर भी असर डालती हैं इन सभी कारणों की वजह से पृथ्वी के घूमने की स्पीड में थोड़ी-बहुत तेजी या मंदी आती रहती है।

Read More : Tom Cruise: जन्मदिन पर खास, टॉम क्रूज़ की 5 सुपरहिट फिल्में जो आपको ज़रूर देखनी चाहिए

लीप सेकंड और नया बदलाव

अब तक जब भी पृथ्वी की गति धीमी होती थी, वैज्ञानिकों को समय को संतुलित करने के लिए “लीप सेकंड” जोड़ना पड़ता था। लेकिन अब स्थिति उलटती दिख रही है। 2021 में, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्टैंडर्ड्स एंड टेक्नोलॉजी (NIST) के फिजिसिस्ट जूडा लेविन ने बताया था कि लीप सेकंड की जरूरत न पड़ना उनके लिए एक चौंकाने वाली बात रही।

Read More : Friday box office: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर होगा महासंग्राम, आमने-सामने आएंगे ‘कन्नप्पा’ और ‘मां

क्या होगा असर?

इस परिवर्तन का सामान्य जनजीवन पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा, लेकिन यह तकनीकी सिस्टम्स जैसे GPS, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, इंटरनेट टाइमिंग और अंतरराष्ट्रीय घड़ियों के संचालन में अहम भूमिका निभाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button