भारत

Chandrababu Naidu Arrest: भ्रष्टाचार के मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गिरफ्तार, बेटा लोकेश भी हिरासत में

तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया है। टीडीपी ने इस बारे में जानकारी दी है।

Chandrababu Naidu Arrest: जानिए भ्रष्टाचार से जोड़े क्या है पूरा मामला…


तेलुगु देशम पार्टी के अध्‍यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया गया है। भ्रष्टाचार के मामले में एन. चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया है।
Chandrababu Naidu Arrest: तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया है। टीडीपी ने इस बारे में जानकारी दी है। भ्रष्टाचार के मामले में आपराधिक जांच विभाग ने शनिवार (9 सितम्बर) सुबह नायडू के खिलाफ कार्रवाई की। चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया गया था।

सुबह 6 बजे हुई गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि चंद्रबाबू नायडू को शनिवार सुबह करीब तीन बजे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम पहुंची थी। पुलिस की टीम जब उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो वहां, इकट्ठा हुए टीडीपी कैडरों ने इसका विरोध किया।
यहां तक कि एसपीजी बलों ने भी पुलिस को यह कहते हुए अनुमति नहीं दी कि वे नियमों के मुताबिक सुबह 5.30 बजे तक किसी को भी चंद्रबाबू नायडू तक पहुंचने की अनुमति नहीं दे सकते। जिसके बाद आखिरकार, सुबह लगभग 6 बजे, चंद्रबाबू नायडू को उनके घर से नीचे बुलाया गया और गिरफ्तार किया गया। आंध्र प्रदेश के डीआइजी ने उन्हें बताया कि उन्हें कौशल विकास घोटाले में गिरफ्तार किया जा रहा है।

नायडू के बेटे नारा लोकेश हिरासत में

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी नेता नारा लोकेश को पूर्वी गोदावरी जिले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। टीडीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोकेश का वीडियो भी जारी करते हुए बताया है कि पुलिस ने उन्हें चंद्रबाबू नायडू से मिलने से रोक दिया।

क्या है मामला?

चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश स्टेट स्किल डेवलपमेंट स्कैम मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस घोटाले में सैकड़ों करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। 2016 में टीडीपी सरकार के कार्यकाल के दौरान बेरोजगार युवाओं को उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके सशक्त बनाने के उद्देश्य से एपीएसएसडीसी की स्थापना की गई थी।

फर्जीवाड़े के जरिए 370 करोड़ रुपये की धनराशि निकाला

आंध्र प्रदेश सीईडी की तरफ से दर्ज एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय भी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत कथित घोटाले की जांच कर रहा है। आरोप है कि मेसर्स डीटीएसपीएल, इसके निदेश और अन्य ने शेल कंपनी की मदद से बहुस्तरीय लेनदेन कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया। फर्जीवाड़े के जरिए 370 करोड़ रुपये की धनराशि निकाल ली गई।

आंध्र प्रदेश के मंत्री बोले- चंद्रबाबू नायडू ने जनता का पैसा ‘लूटा’

आंध्र प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री मेरुगु नागार्जुन ने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम ने जनता का पैसा ‘लूटा’ है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button