बेंगलुरु

2023 में बेंगलुरु बना सबसे ज्यादा फूड ऑर्डर करने वाला शहर, बिरयानी लगातार आठवें वर्ष शीर्ष पर: Online Food Order

पहले स्विगी ने फूड ऑर्डर करने के ट्रेंड का जिक्र किया था और अब जोमैटो ने भी अपनी सालाना रिपोर्ट में इस ट्रेंड को बताया है। जोमैटो के अनुसार साल 2023 में फूड ऑर्डर करने के ट्रेंड में उम्मीद के अनुसार बिरयानी और पिज्जा टॉप पर रहे हैं। जहां एक ओर लोगों ने जोमैटो से 2023 में कुल 10.09 करोड़ बिरयानी ऑर्डर की है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने 7.45 करोड़ पिज्जा ऑर्डर किए हैं।

जोमैटो का सबसे बड़ा ऑर्डर बेंगलुरु से, लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं नूडल्स: Online Food Order


Online Food Order: आपको बता दें कि साल 2023 में जोमैटो से जितनी बिरयानी ऑर्डर की गई, उतनी बिरयानी में 8 कुतुब मीनार पूरी तरह भर सकते हैं। वहीं पिज्जा की बात करें तो उनकी संख्या इतनी ज्यादा है कि वह कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम जितने बड़े 5 स्टेडियम को पूरी तरह ढक सकते हैं।

लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं नूडल्स

सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली चीजों की लिस्ट में नूडल बाउल तीसरे नंबर पर आता है, जिसके 4.55 करोड़ ऑर्डर हुए। यह नूडल इतने ज्यादा थे कि अगर सबको कतार में लगा दिया जाए तो धरती के 22 चक्कर लगाए जा सकते हैं।

2023 में बेंगलुरु सबसे ज्यादा नाश्ता करने वाला शहर

स्विगी पर बेंगलुरु केक कैपिटल बनकर सामने आया था। जोमैटो की बात करें तो बेंगलुरु के लोगों ने 2023 में इससे सबसे ज्यादा नाश्ते के ऑर्डर किए हैं। दिल्ली के यूजर्स की बात करें तो उन्होंने एक अलग ही ट्रेंड दिखाया है। दिल्ली वालों में रात के समय में सबसे ज्यादा ऑर्डर प्लेस किए हैं।

जोमैटो का सबसे बड़ा ऑर्डर बेंगलुरु से

जोमैटो का सबसे बड़ा ऑर्डर बेंगलुरु से आया, जहां एक शख्स ने 46,273 रुपये का एक अकेला ऑर्डर प्लेस किया था। वहीं मुंबई के एक शख्स के एक ही दिन में 121 ऑर्डर प्लेस करने का रिकॉर्ड बनाया। ऐसे ही कई और अजीब ऑर्डर रहे हैं, जैसे बेंगलुरु के एक शख्स ने 6.6 लाख रुपये के 1389 गिफ्ट जोमैटो के जरिए ऑर्डर किए।

स्विगी पर भी बिरयानी टॉप पर

‘हाउ इंडिया स्विगी’ इन 2023′ में इस साल की खास बातों को उजागर करते हुए ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने गुरुवार को बताया कि मुंबई के एक अकेले यूजर ने इस साल खाने के ऑर्डर पर 42.3 लाख रुपये खर्च किए। प्लेटफ़ॉर्म को 10 हजार रुपये से अधिक के सबसे ज्यादा ऑर्डर चेन्नई, दिल्ली और हैदराबाद के यूजर अकाउंट्स से प्राप्त हुए।

बिरयानी लगातार आठवें वर्ष शीर्ष पर

बिरयानी लगातार आठवें वर्ष स्विगी पर सबसे अधिक ऑर्डर किए जाने वाले व्यंजन के रूप में चार्ट में शीर्ष पर रही। प्लेटफॉर्म को 2023 में प्रति सेकंड बिरयानी के 2.5 ऑर्डर मिले. शाकाहारी बिरयानी के मुकाबले चिकन बिरयानी का ऑर्डर 5.5 गुना रहा.

बिरयानी को स्विगी पर 40,30,827 बार खोजा गया

स्विगी ने कहा, “प्लेटफॉर्म पर बिरयानी को आश्चर्यजनक रूप से 40,30,827 बार खोजा गया है। हर छठी बिरयानी हैदराबाद से ऑर्डर की गई थी और बिरयानी ब्रिगेड का चैंपियन शहर का एक स्विगी यूजर रहा जिसने इस साल 1,633 बिरयानी का ऑर्डर दिया था।

बेंगलुरु बना केक कैपिटल

सभी के पसंदीदा चॉकलेट केक के लिए 85 लाख ऑर्डर के साथ बेंगलुरु को ‘केक कैपिटल’ के रूप में सम्मानित किया गया। कंपनी ने कहा कि 2023 में वेलेंटाइन डे के दौरान, भारत ने प्रति मिनट 271 केक का ऑर्डर दिया।

Read More: दिल्ली में घने कोहरे को लेकर मिला IMD अलर्ट, बिहार में हल्की वर्षा की संभावना: Weather Report

इस बार स्विगी ने पर्यावरण-अनुकूल डिलीवरी में योगदान किया

इस वर्ष, स्विगी के डिलीवरी पार्टनर ने इलेक्ट्रिक वाहनों और साइकिलों का उपयोग करके प्रभावशाली 16.642 करोड़ हरित किलोमीटर की दूरी तय की, जिससे टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल डिलीवरी में योगदान मिला।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button