भारत

Bihar : ललन सिंह ने जदयू के NDA में शामिल होने और ठाकुर विवाद पर दिया है जवाब

ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए और भाजपा में शामिल होना तो दूर वे भाजपा की ओर देखेंगे भी नहीं। इस दौरान ललन सिंह ने भाजपा को लेकर विवादित टिप्‍पणी भी कर दी।

Bihar :क्या नीतीश कुमार आरजेडी का साथ छोड़ फिर NDA में होंगे शामिल? ललन सिंह ने कह दी बड़ी बात


ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए और भाजपा में शामिल होना तो दूर वे भाजपा की ओर देखेंगे भी नहीं। इस दौरान ललन सिंह ने भाजपा को लेकर विवादित टिप्‍पणी भी कर दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से एनडीए में शामिल –

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से एनडीए में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच, गुरुवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह अपने एक बयान से उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए और भाजपा में शामिल होना तो दूर, थूकने भी नहीं जाएंगे। इसके बाद, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि भाजपा ने जो वादे किए थे, क्या उन्हें पूरा किया है? ललन सिंह ने कहा कि वो भाजपा वाले  बस सिर्फ कानाफूसी करते रहते हैं, इसके अलावा क्‍या ही काम करते हैं। उन्होंने मैं स्पष्ट करता हूं कि भाजपा से  नीतीश कुमार की नजदीकी कभी भी नहीं बढ़ेगी।

Read more: Bihar Politics: राज्यसभा में RJD सांसद ने ठाकुरों पर पढ़ी थी कविता, तो आग बबूला हो गए अपने ही पार्टी के नेता

संसद में ठाकुरों वाली कविता मचे बवाल-

जब ललन सिंह से सांसद मनोज झा की संसद में ठाकुरों वाली कविता मचे बवाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राजद सांसद मनोज झा के बयान को गलत ढंग से पेश किया  गया है। सब जानते हैं कि वह कविता मनोज झा की नहीं है,बल्कि वह कविता ओमप्रकाश वाल्मीकि की है। उनका मकसद किसी भी समाज, जाति या धर्म को ठेस पहुंचाने का नहीं था। यह भ्रम फैलाने का काम भाजपा कर रही है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button