भारत

भारत ने एक बार फिर किया ‘पृथ्वी 2’ का सफल परीक्षण!

भारत ने परमाणु हथियार ले जाने वाली अपनी बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परिक्षण किया है। यह कामयाब टेस्ट ओडिशा के चांदीपुर स्थित केंद्र में सेना के यूजर ट्रायल के रूप में किया गया है। वैज्ञानिकों की मौजूदगी में सेना ने यह सफल परीक्षण किया।

prithvi

पृथ्वी 2

आपको बता दें, पृथ्वी 2 स्वदेशी तकनीक से बनी मिसाइल है, जोकि 500 से 1000 किलो भारी हथियारों के साथ दुश्मन पर हमला करने में सक्षम है। यह जमीन से जमीन पर 350 किलोमीटर तक वार कर सकती है। इसमें 2 इंजन लगाए गए हैं।

‘अग्नि’ मिसाइल के बाद ‘अग्नि 2’ भारत की यह प्रमुख बैलिस्टिक मिसाइल है। इससे पहले भारत ने फरवरी में पृथ्वी 2 का सफल परीक्षण किया था।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button