भारत

उत्तर प्रदेश की एक पंचायत का फरमान, नही पहनेंगी लड़कियां अब जींस

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक गांव की पंचायत ने लड़कियों के कपड़ो को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। बागपत के बावली गांव की पंचायत ने फरमान सुनाते हुए लड़कियों के जींस व तंग कपड़े पहनने को समाजिक बुराइयों की बड़ी वजह बताते हुए उन पर पाबंदी लगा दी है।

khap-panchayat-uttar-pradesh-newsx

सिर्फ यही नही जिन परिवार की लड़कियां ऐसे कपड़े पहनेंगी, उस परिवार का बहिष्कार कर दिया जाएगा।

खबरों के मुताबिक पंचायत में चर्चा की गई कि लड़कियों का पहनावा दिन ब दिन खराब होता जा रहा है, जो समाज और खुद लड़िकयों के हित में नही है। इसलिए अब से गांव में किसी लड़की ने जींस या तंग कपड़े पहने तो उसका विरोध किया जाएगा। यदि इसके बाद भी लड़की नही मानी तो उसका उसके परिवार का समाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button