भारत

Deoria Crime: देवरिया हत्याकांड में अकेला बचा देवेश

घटना के छः दिन बाद लौटे देवेश को अपने परिवार वालो के लिए रोता देख भावुक हुए लोग। देवेश को नजर नहीं आ रही जीने की वजह, कहा अब किसके लिए जियूं मैं?

Deoria Crime: घटना के छठे दिन लौटा मृतक सत्यप्रकाश का बेटा


 2 अक्टूबर को देवरिया में रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में हुए हत्याकांड की  घटना के छः दिन बाद  जीवित लौटा मृतक सत्यप्रकाश का बेटा। फिलहाल सरकार ने मामले में दोषी पाए गए समस्त अधिकारयों को सस्पेंड कर दिया है,लेकिन परिवार वाले कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। रुद्रपुर इलाके की इस घटना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या की गयी थी।  जिसके बदले में सत्य प्रकाश दुबे के पुरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया गया। बता दें की घटना के समय देवेश घर में मौजूद नहीं था। घटना में फिलहाल पुलिस ने  अब तक कुल 20 लोगो को अपनी गिरफ्त में लिया है।

Read More: Maharashtra Crime News : महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हैरत अंगेज घटना, पेट में चाकू लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स

उत्तरप्रदेश के देवरिया हत्याकांड में अपना सब कुछ खो कर देवेश घटना के छः दिन के बाद इस सवाल के साथ घर लौटा है कि अब वो किसके लिए जिन्दा रहे?
घर पँहुचते ही देवेश की संवेदनाएं उभर कर सामने आने लगी। घर पँहुचते ही  देवेश के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।  उसे इस तरह रोते -बिलखते देख आस- पास के लोग भी भावुक नजर आये। लोगो ने देवेश को संभाला और उसे सांत्वना देने का प्रयास किया। घटना का असर लोगो में अब भी देखा जा सकता है,गाँव में फिलहाल हर तरफ सन्नाटा दिखाई दे रहा है।

घटना में देवेश ने अपने माता – पिता समेत, अपनी दो बहन और एक भाई को भी खो दिया है जो कि देवेश के लिए उसके जीवन का सबसे बड़ा सदमा है। घटना में देवेश एक मात्र व्यक्ति है जो अपने घर में जीवित बचा है।  देवेश को  अपने परिवार वालो के लिए तड़पते देखना काफी तकलीफदेह है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button