भारत

Jharkhand : मंगेतर संग घूमने आई युवती के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चाईबासा में अपने मंगेतर के साथ घूमने आई एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

Jharkhand : मंगेतर ने मौके से भागकर पुलिस को फोन करके दी सूचना, सभी आरोपी हैं आपस में रिश्तेदार


झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चाईबासा में अपने मंगेतर के साथ घूमने आई एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।d

झारखंड में गैंगरेप की घटना –

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में एक युवती के साथ कथित तौर पर उस समय गैंग रेप किया गया जब वह अपने मंगेतर के साथ बाहर निकली थी। युवती का मंगेतर किसी तरह मौके से वहां से भागने में सफल रहा और फिर उसने पुलिस को फोन करके इस घटना के बारे में बताया। इस खबर की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक एसपी आशुतोष शेखर ने  एक पुलिस की एक टीम को जल्द ही मौके पर भेजा गया। मौके पर मौजूद युवती को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

Read more: Jharkhand news : झारखंड में मुहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़

पांच व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार –

पीड़ित युवती द्वारा दी गई जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को कितागुट्टू गांव से पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। युवती  के साथ बलात्कार करने के बाद बदमाशों का ग्रुप उसका बैग उसे एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया और मोबाइल फोन अपने साथ ले गया था। पुलिस ने बैग और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। एसपी ने कहा कि इस घटना में शामिल पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button