भारत

Ayodhya Ram mandir: राम मंदिर के पहले तल का कार्य पूरा, दूसरे तल का कार्य हुआ शुरू

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर के तैयार होने का इंतजार कर रहे भक्तों का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है और 2024 में राम मंदिर का लोकार्पण होगा।

Ayodhya Ram mandir:  राम भक्तों के लिए मंदिर ट्रस्ट ने शेयर की भव्य तस्वीरें

Ayodhya Ram mandir:  उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर के तैयार होने का इंतजार कर रहे भक्तों का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है और 2024 में राम मंदिर का लोकार्पण होगा।

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। लंबे समय से इंतजार कर रहे भक्तों का इंतजार बहुत जल्द ही खत्म होने वाला है, और जल्द ही भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर तैयार हो जाएगा। बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट अगले साल मकर संक्रांति पर्व पर या उसके आसपास राम जन्मभूमि पर भगवान राम की नयी मूर्ति के अभिषेक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by One World News – Hindi (@oneworldnewshindi)

पहले तल का कार्य हुआ पूर्ण

आपको बता दें कि राम मंदिर के पहले तल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब द्वितीय तल के निर्माण कार्य को भी शुरू कर दिया गया है। इसकी जानकारी मंदिर ट्रस्ट द्वारा दी गई है। मंदिर के तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारिक ट्विटर पर मंदिर निर्माण की तस्वीरे शेयर करते है। ताकि राम भक्तों को जानकारी मिल सके कि मंदिर का कार्य कहा तक पहुचा, है कितना बाकी है। आज भी श्री राम जन्म जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आधिकारिक ट्विटर पर मंदिर निर्माण कार्य की तस्वीर शेयर की है।

Read more: Women temple exclusion: कुछ मंदिरों में क्या आज भी महिलाओं का वर्जित है प्रवेश

द्वितीय तल का कार्य हुआ शुरू

श्री राम मंदिर ट्रस्ट ने तस्वीरें शेयर कर बताया गया है कि परकोटे का काम बाकी है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरे देश का मेगा इवेंट बनाने की तैयारी है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुष्प वर्षा कराने और पूरे शहर को दीपक से रोशन करने की योजना है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले देश भर के 5 लाख से अधिक मंदिरों में राम नाम कीर्तन कराया जाएगा।

Read more: Ram Mandir Ayodhya: इस दिन होगा राम मंदिर का लोकार्पण, सुरक्षा के बेहद कड़े किए इंतजाम

वहीं, अगले साल जनवरी 2024 से राम मंदिर श्रद्धालु के लिए खोल दिया जाएगा। सभी भक्त श्री राम जन्म भूमि के दर्शन कर पाएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button