भारत

Ayan Tanveer: सनसनीखेज मामला, ‘लव ट्रैप’ में 180 लड़कियां फंसीं, आरोपी के घर पर बड़ी कार्रवाई

Ayan Tanveer, महाराष्ट्र के Amravati जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

Ayan Tanveer : ‘लव ट्रैप’ का मास्टरमाइंड अयान तनवीर, 180 शिकारों के बाद अब घर पर चला बुलडोजर

Ayan Tanveer, महाराष्ट्र के Amravati जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। नाबालिग लड़कियों के साथ कथित यौन शोषण के आरोपी के घर पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में तनाव का माहौल भी देखने को मिला, जिसे नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहम्मद अयान तनवीर के घर के अवैध हिस्सों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई Paratwada शहर में की गई, जहां आरोपी का एक मंजिला मकान स्थित है।नगर परिषद की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से घर के बाहर बनी लोहे की सीढ़ी को गिरा दिया। बताया गया कि यह सीढ़ी अवैध रूप से बनाई गई थी और इसी के जरिए पहली मंजिल तक पहुंचा जाता था।

पहले जारी हुआ था नोटिस

यह कार्रवाई Achalpur Municipal Council द्वारा की गई। अधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले आरोपी के परिवार को अतिक्रमण को लेकर नोटिस दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की।इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए रखी गई ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय आरोपी मोहम्मद अयान को 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उस पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था।बताया जा रहा है कि आरोपी पहले ‘लव ट्रैप’ के जरिए लड़कियों से दोस्ती करता, फिर उन्हें बहलाकर Mumbai और Pune जैसे शहरों में ले जाता था। वहां उनके अश्लील वीडियो बनाए जाते थे, जिनका बाद में इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए किया जाता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने करीब 350 आपत्तिजनक वीडियो तैयार किए थे। इन वीडियो के जरिए वह पीड़ित लड़कियों को डराकर अपने कब्जे में रखता था और उनसे गलत काम करवाने का दबाव बनाता था।

सोशल मीडिया के जरिए बनाता था शिकार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी व्हाट्सऐप और Snapchat जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता था। वह ग्रुप बनाकर या फर्जी पहचान के जरिए नाबालिग लड़कियों से संपर्क करता और धीरे-धीरे उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था।सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद यह पूरा मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

राजनीतिक कनेक्शन की भी चर्चा

इस मामले में आरोपी का नाम एक राजनीतिक दल से भी जुड़ता हुआ बताया गया। जानकारी के अनुसार, वह पहले All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) से जुड़ा हुआ था। हालांकि, पार्टी ने इस मामले से तुरंत दूरी बना ली है। पार्टी के जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आरोपी का अब संगठन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान उसे सोशल मीडिया का काम सौंपा गया था, लेकिन काम में लापरवाही के चलते उसे पहले ही हटा दिया गया था।

Read More: World Outlander Day 2026: जानिए कब और क्यों मनाया जाता है यह खास दिन

पुलिस की अब तक की कार्रवाई

पुलिस ने 14 अप्रैल को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इस दौरान उससे पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।इस केस में पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिनमें उजर खान नाम का एक व्यक्ति भी शामिल है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। उसमें मौजूद डेटा की गहन जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आपत्तिजनक वीडियो किन-किन लोगों तक पहुंचाए गए और क्या इसका कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है। यह मामला न सिर्फ कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती है, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाकर इस तरह के अपराधों का सामने आना यह दर्शाता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग किस हद तक किया जा सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button