वीमेन टॉक

जानें गृहिणियां कैसे निकाल सकती है अपने बिजी शेड्यूल से खुद के लिए टाइम

जाने गृहिणियां कैसे रख सकती है बिजी शेड्यूल के साथ खुद का ख्याल


हमारे यहां महिलाएं दिन भर किचन, ऑफिस और घर के कामकाज में और अपनी जिम्मेदारियों में लगी रहती हैं। वो अपने घर पर सभी लोग का ध्यान रखती है लेकिन इन सभी चीजों के बीच वो अपना ध्यान रखना भूल जाती हैं। और अपने शरीर में होने वाली छोटी मोटी परेशानियों को नजरअंदाज कर देती है। जो धीरे-धीरे कुछ समय बाद एक बड़ा रूप ले लेती हैं। महिलाओं को किसी तरह की कोई समस्या न हो इसलिए आज हम महिलाओं के लिए उनके डेली रूटीन से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आएं हैं। जिसे महिलाएं खुद का ख्याल और खुद को स्वस्थ रख सकती हैं।

ब्रेकफास्ट: ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं कि दिन का सबसे पहला और जरूरी मील होता है ब्रेकफास्ट। इसलिए आपको इससे कभी गलती से भी स्किप नहीं करना चाहिए। और आपको अपने ब्रेकफास्ट में प्रोटीन और फाइबर से भरी चीजें ही खानी चाहिए। ताकि इससे आपको दिन भर एनर्जी मिलती रहे।

Healthy Food
Image source- Onemedical.com

Read More: ये कुछ सवाल जो आज के समय में किसी भी महिला से नहीं पूछे जाने चाहिए

सेब: आपने देखा होगा की अक्सर महिलाएं घर पर सभी लोगों के खाने पीने का ध्यान रखती है लेकिन अपना नहीं रखती। महिलाओं को अपने डेली रूटीन में एक सेब को शामिल करना चाहिए। इससे महिलाओं का इम्यूनिटी सिस्टम अच्छा रहता है। सेब में विटामिन और पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते है। जो उन्हें हर तरह की बीमारियों से बचाता है।

पानी: दिन में जितना हो सके उतना ज्यादा पानी पीएं। इससे आपके शरीर की गंदगी दूर होती है। साथ ही साथ यह हमारे ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में हमारी मदद करता है। इसके अलावा ज्यादा पानी पीने से शरीर भी हाइड्रेट रहता है। और इसका असर आपके चेहरे पर भी दिखाई देता है। इसे आपको अपनी त्वचा पर कुछ दिनों में ही चमक देखने को मिलेगी।

आयरन: अपने देखा होगा कि हमारे यहाँ अक्सर महिलाओं में आयरन की कमी होती है। इसलिए उनको रोज एक अनार को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि अनार में आयरन की अधिक मात्रा होती है। इससे आपके शरीर से आयरन की कमी दूर हो जाती है।

डाइट: अगर आप डाइट फॉलो करते है तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों से दूर रहें। और विटामिन और प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करें। क्योकि अक्सर महिलाएं  डाइट के चक्कर में प्रोटीन और विटामिन वाली चीजें भी नहीं खाती है। जिसके कारण उनके शरीर में पोषक तत्व को कमी हो जाती है। साथ ही साथ उनको कई ओर सारी समस्याएं भी हो जाती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button