लाइफस्टाइल

Boys on dating apps: जानें डेटिंग एप्प पर किस-किस तरह के लोग होते हैं

Boys on dating apps: जाने डेटिंग एप्स पर परफेक्ट पार्टनर ढूंढना क्यों होता है मुश्किल


Boys on dating apps: ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि समय के साथ धीरे-धीरे  चीजें बदल जाती है फिर चाहे वो पढ़ाई-लिखाई हो या प्यार मोहब्बत। एक समय था जब लोग छुप-छुप कर या फिर अपने दोस्तों की मदद से अपने प्यार का इज़हार करते थे लेकिन आज समय बदल चुका है आज के समय में सब कुछ डिजिटल हो चुका है। इसलिए इस डिजिटल ज़माने में इन सब चीजों की जरूरत नहीं पड़ती। आज के समय में लड़के हो या फिर लड़कियां सभी लोग डेटिंग एप्स का सहारा लेते हैंऔर अपने लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर खुद ही ढूंढ लेते है। लेकिन ये सुनने में जितना अच्छा और आसान लगता है असल में उतना आसान होता नहीं है। एक परफेक्ट पार्टनर ढूंढने के लिए आपको डेटिंग एप्स पर तरह-तरह के लोग से मिलना और बातें करनी होती है एक हेल्दी, अच्छे और ईमानदारी भरे रिलेशनशिप के लिए आपको काफी ज्यादा पापड़ बेलने पड़ते है। तो चलिए आज हम आपको बतायेगे डेटिंग एप्स पर आपको किस-किस तरह के लोग मिल सकते है।

प्लेबॉय: डेटिंग एप्प पर आपको परफेक्ट पार्टनर सर्कग करते हुए कई तरह के लड़के मिलेंगे। जिसमें से एक प्लेबॉय टाइप के लड़के भी होंगे। आपको इस तरह के लड़कों से बचकर रहना होगा क्योंकि ये वो पंछी होते है जो आज इस डाल है तो कल किसी और डाल पर चले जाते है। ये वो लड़के होते है जो मीठी-मीठी बातें कर के लड़कियों से इंटिमेट होने के सपने देखते हैं। अगर आप एक कैज़ुअल रिलेशनशिप चाहते है तो इस तरह के लड़के आपके लिए ठीक नहीं है।

और पढ़ें: जानें सरोजिनी नगर के सस्ते कपड़ो का राज

online dating
Image source – Canva

शायर: इस तरह के लड़कों से बात कर के आपको लगेगा कि आप गालिब या शेक्सपियर के वंशज के किसी लड़के से बात कर रहे होंगे। क्योंकि इस तरह के लड़कों की ज्यादातर बातें डीप कविताओं या शेरों शायरी के रूप में होती हैं। इस तरह के लड़के अपने पहले मेसेज में ही आपकी आंखों की गहराइयों की तारीफों के पुलिंदे बांध देंगे। लेकिन इस तरह के लड़के भरोसे लायक नहीं होते।

ज्ञानी बाबा: ज्ञानी बाबा, उफ्फ इन लोगों के बारे में हम क्या कहे। ये वो लोग होते है जिनको हर चीज़ के बारे में पता होता है। फिर चाहे वो धरती हो या आसमान इनको सब कुछ पता होता है। इनके सामने अगर अपने किसी भी टॉपिक को गलती से छेड़ दिया तो उसके बारे में पूरा ज्ञान लेने को तैयार रहे। इन ज्ञानी बाबा टाइप के लड़कों के पास सायकलॉजी से लेकर फिलोसॉफी तक और साइंस से लेकर सरकारी मुद्दों तक हर चीज के बारे में पूरा ज्ञान होता है। इस तरह के लड़कों की रोमांटिक होने की गारंटी तो हम नहीं लेते लेकिन अगर आपको बात करना अच्छा लगता है तो आप इसके साथ कभी बोर नहीं होंगे क्योकि इसके पास हमेशा बात करने के लिए टॉपिक होते है। इस टाइप के लड़कों से आप एक हेल्दी और दिलचस्प रिलेशनशिप की उम्मीद कर सकते है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button