बिना श्रेणी

कैंसर और कई रोगों से बचने के लिए करें मछली का सेवन 

मछली का सेवन  आपको रखेगा कैंसर से दूर


विश्व में प्राकृतिक रूप से खाने के लिए बेहद भिन्न-भिन्न तरह की चीजें बनाई गई हैं। जिनमें से कुछ वस्तुएं शाकाहारी होती हैं तो कुछ मांसाहारी भी होती हैं। परंतु शाकाहारी लोग ऐसे होते हैं जो मांस का सेवन नहीं करते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो मांस का सेवन करते हैं और साथ ही शाकाहारी भी होते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो मछली का सेवन करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। एक अध्ययन के अनुसार यह पाया गया है कि शरीर के बाहरी हिस्से से लेकर आंतरिक हिस्सों तक मछली का सेवन बहुत अत्यधिक फायदेमंद होता है। मछली का सेवन कैंसर जैसी बीमारी से भी लड़ने की ताकत देता है। आज हम आपको मछली के सेवन से जुड़ी सभी बातें विस्तार से बताने वाले हैं।

विशेषज्ञों के द्वारा किए गए मछली पर अध्ययन से यह बात सामने आई है कि मछली में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो इंसान के शरीर को रोग मुक्त रखने में बहुत अत्यधिक सहायक होता है। मनुष्य के शरीर में बहुत सी ऐसी बीमारियां हैं जिन से लड़ने के लिए उन्हें उचित भोजन की आवश्यकता होती है परंतु उचित आहार ना मिलने की वजह से वे उस बीमारी से लड़ने में सक्षम नहीं हो पाते हैं। एक मछली का सेवन मनुष्य के शरीर को कई बीमारियों से बचा सकता है और लड़ने की क्षमता देता है।

आइए जानते हैं मछली के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में


1.दिमाग को तेज रखने में करता है मदद

मछली का सेवन विद्यार्थियों के साथ साथ बड़े बूढ़ों को भी अवश्य करना चाहिए। मछली के सेवन से याददाश्त और दिमाग दोनों ही तेज होते हैं। मछली मानव शरीर के मस्तिष्क की कोशिकाओं को बढ़ाता है इसलिए मछली का सेवन करना अत्यधिक लाभकारी होता है।

2.कैंसर से लड़ने में करता है मदद

मछली का सेवन कैंसर जैसी भयानक बीमारी के लिए भी बहुत असरदार है। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड ब्रेस्ट कैंसर और प्रोटेस्ट कैंसर जैसी बड़ी बल और भयंकर बीमारियों से निजात दिलाने में सहायक होता है।

3.दिल के रोगों के लिए है मछली फायदेमंद

मछली का सेवन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में बहुत सहायक होता है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। दिल के मरीजों के लिए भी मछली का सेवन बहुत लाभकारी है क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम रहती है और यह दिल को स्वस्थ बनाए रखता है।

4.उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मछली का सेवन

आजकल जिस रफ्तार से बीमारियां बढ़ती जा रही हैं उनमें बड़ी बड़ी बीमारियों के नाम शामिल होते जा रहे हैं। एक सबसे अधिक प्रचलित बीमारी उच्च रक्तचाप है जो आजकल हर दूसरे इंसान को है। उच्च रक्तचाप वाले मरीज को मछली का सेवन करना बहुत अधिक लाभकारी होता है। मछली मैं लो फैट होता है जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रण रखने में मदद करता है।

Read More:- 10 स्वास्थ्य जांच सभी महिलाओं के लिए करवाना है बेहद जरुरी

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.com

Back to top button