हॉट टॉपिक्स

World Happiness Report/Index 2022: गुड न्यूज़!!! भारतीयों की खुशियों मे हुआ है इज़ाफ़ा पर अब भी है पाकिस्तान से पीछे

World Happiness Report/Index 2022: कौन है वो देश जो लगातार पाँच सालों से दुनिया में सबसे खुश है। जानिये भारत कहाँ है?


  • Highlights-
  • 2022 की World Happiness Index रिपोर्ट आई सामने।
  • फिनलैंड बना पाँचवी बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश।
  • भारत आया पिछले वर्ष के मुकाबले तीन पायदान ऊपर।
  • 150 देशों के बीच तैयार की गई इस रिपोर्ट में भारत ने हासिल की 136वीं रैंक।

World Happiness Report/Index 2022 : संयुक्त राष्ट्र हर साल World Happiness Index जारी करता है। इसी के तहत इस वर्ष भी 18 मार्च को World Happiness Index की सूची सामने आई है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि एक ऐसा देश है जो पाँच सालों से इस सूची में नम्बर एकका खिताब जीत रहा है। इस सूची में कुछ ऐसे भी देश हैं जो टॉप 10 में अपनी जगह सालों से बना रहें हैं। भारत की बात करें तो भारत इस बार बीते वर्षों की तुलना में तीन पायदान ऊपर आ गया है। इस सूची में सबसे नीचे जिस देश का नाम आया है वो है अफगानिस्तान।

इस आर्टिकल में आपको हम बतायेंगे कि World Happiness Index क्या होता है, इसे मापने का पैमाना क्या होता है और यह क्यों प्रत्येक वर्ष इसे तैयार किया जाता है।

Read More- Hindu New year 2022: इस साल कब मनाया जाएगा हिंदू नववर्ष? क्यों होता है हिन्दुओ के लिए दिन खास!

दुनिया का हर देश चाहता है कि वह दुनिया में सबसे खुशहाल देश हो, एक ऐसी जगह हो जहाँ उसकी जनता सुरक्षित और महफूज़ महसूस करे। इसी को ध्यान में रखकर World Happiness Index प्रत्येक वर्ष तैयार किया जाता है।

World Happiness Index बनाने का आधार क्या है?

आपको बता दें कि World Happiness Index पिछले दस सालों से बनाया जा रहा है। यह रिपोर्ट यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क द्वारा प्रकाशित की जाती है। कई कारक के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की जाती है जिसमें मुख्य रूप से व्यक्तियों के प्रतिक्रिया को आधार माना जाता है। World Happiness Index रिपोर्ट आम तौर पर जीडीपी, सामाजिक समर्थन, स्वस्थ जीवन, जीवन विकल्प बनाने की स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार की धारणा जैसे कई कारकों ( फैक्टर्स) के आधार पर गठित किया जाता है। आपको बता दें कि इसमें दुनिया के 150 देश शामिल होते हैं।

दुनिया का सबसे खुशहाल देश फिनलैंड

यूएन इंडेक्स रिपोर्ट में जिस देश ने दुनिया में खुशहाली रैंकिंग में सबसे ऊँचा पायदान हासिल किया है वो फिनलैंड है। यह आधिकारिक तौर पर फिनलैंड गणराज्य उत्तरी यूरोप के फनी कैनेडियन क्षेत्र में स्थित एक नॉर्डिक देश है। लगभग 53 लाख की आबादी वाला देश लगातार पाँचवी बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश चुना गया है।

भारतीयों की खुशियों में हुआ है इजाफा

यूएन इंडेक्स में भारत ने इस वर्ष 136 वीं रैंक हासिल की है। भारत की रैंक में तीन अंको का सुधार हुआ है। पिछले साल के मुकाबले भारत तीन रैंक ऊपर है। आपको बता दें कि पिछले साल भारत ने 139वाँ स्थान प्राप्त किया था। भारत की हैप्पिनेस इंडेक्स में सुधार यह दर्शाता है कि भारतीय अपनी खुशियों को तवज्जो दे रहे हैं जो बहुत अच्छी खबर है।

लेकिन एक हैरान करने वाली रिपोर्ट भी सामने आई है।भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की इस सूची में ज्यादा बेहतर हालात पेश किये गये हैं । इस सूची में पाकिस्तान 121 वें रेंक पर है।

ये हैं यूएन इंडेक्स रिपोर्ट के टॉप 20 देश –

1.फिनलैंड

2. डेनमार्क

3. आइसलैंड

4. स्विट्जरलैंड

5. नीदरलैंड्स

6. लक्समबर्ग

7. स्वीडन

8. नॉर्वे

9. इजराइल

10. न्यूज़ीलैंड

11. ऑस्ट्रिया

12. ऑस्ट्रेलिया

13. आयरलैंड

14. जर्मनी

15. कनाडा

16. संयुक्त राज्य अमेरिका

17. यूनाइटेड किंगडम

18. चेक गणतंत्र

19. बेल्जियम

20. फ्रांस (नया प्रवेश)

अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और भारत विश्व में महाशक्तियों के रूप में उभर रहे हैं, लेकिन खुशहाली के मामले में इनका नाम काफी नीचे आ जाता है। यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक फिनलैंड और डेनमार्क दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र की शुक्रवार को जारी एनुअल हैप्पीनेस इंडेक्स में फिनलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड, स्विटजरलैंड और नीदरलैंड दुनिया के टॉप 5 खुशहाल देश हैं। वहीं तालिबानी हुकूमत से जूझ रहा अफगानिस्तान सबसे नाखुश देश है।

रूस – यूक्रेन की रेंकिंग में गिरावट

वर्ल्ड हैप्पीनेस टेबल में सर्बिया, रोमानिया, बुल्गारिया की रैंकिंग में काफी सुधार आया है और यहां जीवन जीने में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। जबकि लेबनान, वेनेजुएला और अफगानिस्तान की रैंक में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। इसके साथ ही यूक्रेन पर रूसी हमले से पहले ही तैयार इस रिपोर्ट में रूस और यूक्रेन की रैंक भी गिरी है। रूस का रैंक 80 और यूक्रेन का रैंक 98 नंबर पर है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button