हॉट टॉपिक्स

World Environment Day: क्या है इस साल की थीम? कैसे आप दे सकते है अपना योगदान, जाने जरुरी बातें

World Environment Day: हर साल 5 जून को मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण को बचाने के हम सभी को लेने चाहिए ये संकल्प


Highlights

  • जाने कब और क्यों माना जाता है विश्व पर्यावरण दिवस।
  • कब और कहाँ मनाया गया था पहले विश्व पर्यावरण दिवस।
  • जाने विश्व पर्यावरण दिवस की इस साल की थीम

World Environment Day: हर साल 5 जून को पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। हर साल विश्व पर्यावरण दिवस के दिन लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इन कार्यक्रमों के द्वारा लोगों को हरे पेड़ न काटने, पेड़ों को संरक्षित करने, पेड़-पौधे लगाने, प्रकृति से खिलवाड़ न करने, नदियों को साफ़ रखने जैसे कई तरह के कार्यक्रम किये जाते है। जिसे कि लोगों को पर्यावरण के बारे में पता चले और वो उससे नुकसान न पहुंचाए। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से बताते है कि कैसे और कब हुई थी विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by World Environment Day (@world.environment_day)

जाने कब और कैसे शुरुआत हुई थी विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की?

आपको बता दें कि वैसे तो पर्यावरण दिवस पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा साल 1972 में मनाया गया था। लेकिन विश्व स्तर पर इसके पहली बार मनाने की शुरुआत 5 जून 1974 को की गई थी। पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में मनाया गया था। इस दिन पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था और उस समय पर इसमें 119 देशों ने भाग लिया था। इस सम्मेलन में ही संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का गठन किया गया था साथ ही साथ हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय भी लिया गया था। उस समय पर यह सम्मेलन 5 जून से 16 जून तक आयोजित किया गया था और इसके लिए एक स्लोगन भी रखा गया था “केवल एक पृथ्वी”।

Read more: Cancer Survivors Day: भारत में हर 13 मिनट में ब्रेस्ट कैंसर से होती है 1 महिला की मौत, जानें कैंसर के शुरूआती लक्षण

जाने विश्व पर्यावरण दिवस की इस साल की थीम

विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत से ही यह एक खास थीम पर आधारित है पहली बार 1974 में विश्व पर्यावरण दिवस “Only One Earth” के साथ मनाया गया था। इस साल की भी थीम भी ‘Only One Earth” यानी केवल एक पृथ्वी  है। इस थीम के आधार पर ‘प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना’ पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

अपने पर्यावरण को बचाने के हम सभी को लेने चाहिए ये संकल्प

1. विश्व पर्यावरण दिवस पर आप अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ मिल कर ये संकल्प ले सकते है कि घर से निकलने वाले कचरे को सही स्थान पर पहुंचाएंगे। उसको इधर-उधर नहीं फेलायेंगे।

2. ये बात तो हम अभी लोग जानते है कि हम सभी का जीवन सांस लेने से चलता है और सांस लेने के लिए हम सभी लोगों को शुद्ध हवा की जरूरत होती है। इसलिए इस विश्व पर्यावरण दिवस पर संकल्प ले कि पेट्रोल-डीजल के बदले ई वाहन का उपयोग ज्यादा करेंगे।

Read more: 5 साल बाद बॉलीवुड में सुष्मिता सेन की वापसी, वेबसीरीज ‘आर्या’ का दमदार टीजर रिलीज

3. जैसा की हम देखते है कि आज के समय पर अंधाधुंध पेड़ पौधों की कटाई होती रही है। जिसके कारण धीरे धीरे ऑक्सीजन की कमी होने के साथ ही मौसम चक्र भी बिगड़ रहा है। जिसके कारण हमे कई तरह की भीषण प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस विश्व पर्यावरण दिवस पर संकल्प ले कि पेड़ पौधों की कटाई बंद करके अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे।

4. ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि हमारे वातावरण को शुद्ध और सुरक्षित रखने में पेड़ पौधे, जीव-जंतु, जल आदि अहम भूमिका निभाते है। इसलिए इस विश्व पर्यावरण दिवस सभी लोग मिल कर इनका आभार व्यक्त करें और प्रार्थना करें कि पर्यावरण का संतुलन हमेशा बना रहें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button