हॉट टॉपिक्स

Weather Update : उत्तराखंड से लेकर कश्मीर तक बर्फ से ढके पहाड़, गुलमर्ग-सोनमर्ग समेत घाटी में अच्छी बर्फबारी

उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड और घने कोहरे का कहर अभी भी जारी है। इधर मैदानी इलाकों में 30 जनवरी से बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में भी 1 फरवरी से बारिश होने की भविष्यवाणी जारी की गई है।

Weather Update : बिहार में पड़ेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में बारिश का अलर्ट। जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड और घने कोहरे का कहर अभी भी जारी है। इधर मैदानी इलाकों में 30 जनवरी से बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में भी 1 फरवरी से बारिश होने की भविष्यवाणी जारी की गई है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

दिल्ली-NCR में फिर से घिरा घना कोहरा –

राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है साथ ही राजधानी में शीतलहर के चलती रहेगी। वैसे तो आज कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो गई है। आपको ये बता दें कि एक फरवरी से मौसम फिर से करवट लेगा और बारिश होने के पूरे आसार हैं। ये सिलसिला 2 फरवरी तक जारी रह सकता है।

बिहार में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर –

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। वैसे भी IMD ने बताया कि यह स्थिति 30 जनवरी से तीन फरवरी तक बनी रह सकती है और इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती और जिसके चलते ठंड का असर भी बढ़ सकता है।

Read More: पीएम मोदी आज करेंगे परीक्षा पे चर्चा, ब्राजील में हुआ बड़ा विमान हादसा: Hindi News Today

इन जगहों पर बारिश की संभावना –

झारखंड में बदलेगा मौसम –

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, झारखंड में बारिश हो सकती हैं। 31 जनवरी और 1 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में वर्षा हो सकती है।

हरियाणा में मौसम का मिजाज –

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 31 जनवरी रात से हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार,वैसे 30 जनवरी को प्रदेश का मौसम साफ रह सकता है।

उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी की संभावना –

उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। इधर पहाड़ी क्षेत्रों पर हुई बर्फबारी के बीच मौसम विभाग ने आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। और साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।

बर्फबारी से गुलजार होगा जम्मू-कश्मीर –

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।  अगले दो दिनों में कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग जिले में कुछ ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button