हॉट टॉपिक्स

राजधानी दिल्ली सहित पूरी यूपी मे पड़ी कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, तापमान का पारा और नीचे लुढ़का : Weather Update

राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह भी ठंड का प्रकोप कायम रहा है, वैसे भी आज का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान मापा जा रहा है।

कई राज्यों में कड़ाके की ठंड IMD ने जारी किया, ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल : Weather Update

राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह भी ठंड का प्रकोप कायम रहा है, वैसे भी आज का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान मापा जा रहा है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कड़ाके की ठंड का कहर जारी –

इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। मौसम अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा। वहीं IMD ने आज और कल शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है और इसके अलावा दिल्ली में 20 जनवरी तक मध्यम कोहरा छाये रहने की उम्मीद की जा रही है। उधर उत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना जताई गई है और वहीं, दक्षिण प्रायद्वीपीय जैसे की आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारत में 14 जनवरी से पूर्वोत्तर की मानसून की बारिश भी खत्म हो जाने की उम्मीद की जा रही है।अगले दो दिन तक लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप रहने का अनुमान है।

बिहार और पंजाब में कड़ाके की ठंड बढ़ा प्रकोप –

उत्तर भारत के तमाम राज्यों में कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा रखी है। उत्तर प्रदेश और बिहार, हरियाणा के कुछ हिस्सों में 14 और 15 जनवरी 2024 को कुछ स्थानों में ठंडा दिन से गंभीर ठंडे दिन रहने की संभावना है। सबसे ज्यादा बिहार में कड़ाके की ठंड तो सितम ढ़ा रहा है। बिहार में शीतलहर से पारा नीचे गिर गया है।  वहीं, पंजाब के कुछ स्थानों में 14-16 जनवरी के दौरान गंभीर शीत लहर चलने की संभावना है। हरियाणा में तो सोमवार को प्रदेश के नौ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में घना कोहरा छाए रहने के साथ ठंडे दिन रहने की संभावना बनी हुई है।

read more : 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की होगी शुरुआत, उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड: Hindi News Today

हिमाचल में बर्फबारी, यातायात हुआ प्रभावित –

हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का मिजाज अलग नजर आ रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी भी हुई है। मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान के अनुसार 16 और 17 जनवरी को ऊंचे क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के सात जिलों मंडी, कंगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन व सिरमौर में घनी धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button