हॉट टॉपिक्स

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, दिल्ली-NCR में लुढ़का पारा न्यूनतम के नीचे : Weather Update

राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाओं के चलते कंपकंपी बढ़ गई है। पहाड़ों की ठंड नीचे आने की वजह से मैदानी इलाकों में पारा गिरने लगा है। आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली में न्यूनतम पारा 5 डिग्री तो अधिकतम पारा 23 डिग्री तक जा सकता है।

पंजाब और हरियाणा में बढ़ा शीतलहर, इन राज्यों में है ऑरेंज अलर्ट और कैसा रहेगा मौसम का हाल? : Weather Update

राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाओं के चलते कंपकंपी बढ़ गई है। पहाड़ों की ठंड नीचे आने की वजह से मैदानी इलाकों में पारा गिरने लगा है। आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली में न्यूनतम पारा 5 डिग्री तो अधिकतम पारा 23 डिग्री तक जा सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड –

पहाड़ों पर लगातार पड़ रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर दिखने लगा है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, पंजाब और हरियाणा में अब ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। देश के कई राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे ठंड भी बढ़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर से लेकर दक्षिण भारत के राज्यों के मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है। वैसे आने वाले दिनों में दिल्ली में न्यूनतम पारा 5 डिग्री तो अधिकतम पारा 23 डिग्री तक जा सकता है।

read more : Aadhar Card New Update: आ गया आधार से जुड़ा नया अपडेट, अब ये काम 14 दिसंबर तक करवा सकते हैं

पहाड़ी क्षेत्रों मे बर्फबारी का असर –

भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में आज और कल बर्फबारी और बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। अभी मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में आज और कल यानी रविवार को बर्फ गिर सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी आज बारिश और बर्फबारी के होने के आसार हैं। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश से पारा भी गिरेगा। तमिलनाडु में तो बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली और यूपी की कंपकपाती ठंड –

राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाओं के चलते कंपकंपी और बढ़ गई है। पहाड़ों की ठंड नीचे आने की वजह से मैदानी इलाकों में पारा गिरने लगा है। पहाड़ों पर लगातार पड़ रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर दिखने लगा है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, पंजाब और हरियाणा में अब ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। पंजाब और हरियाणा में शीतलहर के चलते ठंड बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में दोनों राज्यों में कोहरा और छाने की उम्मीद है। बिहार में भी ठंडी हवाओं के चलते ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम में तो शीतलहर चलती महसूस होती है। यही हाल यूपी का है और यहां कोहरा छाने से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button