हॉट टॉपिक्स

UP Monsoon Update: यूपी में भीषण गर्मी से हाहाकार, इस दिन हो सकती है मानसून की एंट्री, आगरा के इस कॉलोनी में एक भी AC नहीं, तापमान भी रहता कम

UP Monsoon Update: यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान रोज नई ऊचाईंया छू रहा है। इस बीच मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बारिश के लिए तरसते उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री की संभावित तारीख सामने आ गई है।

UP Monsoon Update: 30 जून के आसपास यूपी में बारिश होने की संभावना

यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान रोज नई ऊचाईंया छू रहा है। इस बीच मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बारिश के लिए तरसते उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री की संभावित तारीख सामने आ गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि केरल में एक जून को मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। इसके बाद जल्द ही वह उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाके से राज्य के अन्य हिस्सों में भी दस्तक देगी। प्रचंड गर्मी से परेशान प्रदेश के लोगों के लिए यह राहत की बड़ी खबर है। UP Monsoon Update

मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जून को दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून एंट्री करेगा। इस दौरान वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं मॉनसून दूसरे चरण में 25 जून को दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के इटावा, हरदोई, बरेली, बदायूं और आसपास के इलाकों में एंट्री करेगा। यहां बरिश होने के बाद गर्मी से राहत मिल सकती है।

30 जून के आसपास बारिश होने की संभावना UP Monsoon Update

वहीं, दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद के इलाके में 30 जून के आसपास बारिश होने की संभावना जताई गई है। अब लोगों को बेसब्री से बारिश का इंतजार है। क्योंकि प्रदेश तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच रहा है। आपको बता दें कि प्रदेश में गर्मी 132 सालों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। झांसी में मई के महीने में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। 132 सालों में ऐसा पहली बार हुआ था, जब तापमान के यह आंकड़े दर्ज किये गए।

Read More:- Monsoon 2024: IMD ने दी गुड न्यूज, इस साल समय से पहले आ रहा मानसून, खूब बरसेंगे बदरा, जानें कहां-कहां होगी झमाझम बारिश

यूपी में भीषण गर्मी से 23 की मौत UP Monsoon Update

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। लोग डिहाइड्रेशन से लेकर स्ट्रोक तक के शिकार हो रहे हैं। गाजीपुर जिले में कुल 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि कौशाम्बी में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, जौनपुर में भी 7 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही हमीरपुर में दो चरवाहों की मौत हुई है और अमेठी में एक बुजुर्ग की मौत हुई है। यह सभी मौतें हीट स्ट्रोक के चलते हुई हैं।

आगरा के इस कॉलोनी में नहीं है कोई एसी UP Monsoon Update

वहीं आगरा की बात करें तो यहां भी 124 सालों का रिकॉर्ड टूट चुका है। 124 सालों में दूसरी बार आगरा का तापमान 48 डिग्री के पार जा पहुंचा है। लेकिन इसके बावजूद आगरा के दयालबाग की एक दर्जन कॉलोनियों में आज भी AC नहीं है। दरअसल, यहां AC लगाने पर पाबंदी है। ऐसा नहीं है कि ये लोग AC नहीं खरीद सकते। इन लोगों को एसी की जरूरत ही नहीं पड़ी। क्योंकि यहां का तापमान शहर की अपेक्षा कम है। इन कॉलोनी में आईएएस, आईपीएस और कई सारे जज भी रहते हैं। जो गर्मियों में सिर्फ कूलर और पंखे से काम चलाते हैं।

हरियाली देती है ठंडक UP Monsoon Update

दरअसल आगरा शहर के बीचों-बीच में दयालबाग स्थित है। यहां 50 से 90 साल पुरानी लगभग एक दर्जन कालोनियां हैं। इन कॉलोनी का तापमान कम रहता है। इसके पीछे की वजह यहां का शानदार इको सिस्टम और हरियाली युक्त माहौल है। यहां हर घर के आगे पेड़ लगे हैं। घरों की बनावट ऐसी है कि वेंटिलेशन अधिक होने की वजह से हवा और नमी रहती है। आसपास की कॉलोनी में अत्यधिक पेड़ लगे हुए हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

1500 से ज्यादा रहता है परिवार UP Monsoon Update

यह कॉलोनी स्वामी नगर, दयाल नगर, प्रेम नगर, विद्युत नगर, श्वेत नगर, कार्यवीर नगर, राधा नगर, सरन नगर, मेहर बाग और DEI कॉलोनी है। इन सभी कॉलोनी में 1500 से ज्यादा परिवार रहते हैं। इसमें से किसी के घर में एयर कंडीशनर नहीं लगा है। दयाल नगर के निवासी बताते हैं कि हमारा घर इसलिए ठंडा हैं क्योंकि हमने पेड़ लगाए हैं एसी नहीं। एसी कोई परमानेंट सॉल्यूशन नहीं है। एक पेड़ कई air conditioner जितनी ठंडक देता है। हमारा घर चारों तरफ से पेड़ों से घिरा हुआ है।

लोगों से पेड़ लगाने की अपील UP Monsoon Update

वहां धूप कम आती है और अंदर के जो कमरे हैं उनका तापमान भी बेहद कम रहता है। कई सालों से दयालबाग में रहने वाले एडवोकेट बताते हैं कि air conditioner वातावरण से नमी खींचकर हीट पैदा करता है। किसी भी लिहाज से air conditioner वातावरण के लिए ठीक नहीं है। हमने अपने घरों के सामने पेड़ लगाए हैं। ताजी हवा मिलती है। लोगों से अपील है कि वह air conditioner छोड़ें और पेड़ लगाने पर जोर दें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button