हॉट टॉपिक्स

Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बड़ी खबर, कटरा तक जानें वाली कई ट्रेनें रद्द, यहां चेक करें लिस्ट

Train Cancelled: रेलवे सूत्रों ने बताया कि पुरानी दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली जम्मू मेल, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से कालका के बीच चलने वाली ट्रेनें दोनों तरफ से रद्द रहेंगी। रेलवे ने किसान आंदोलन की वजह से यह फैसला लिया है।

Train Cancelled: ट्रेनें कैंसिल होने से यात्रियों को हो रही परेशानी, किसानों के आंदोलन के कारण इंडियन रेलवे ने लिया फैसला

अगर आप माता वैष्णो देवी के दरबार जाने का प्लान बना चुके हैं और दिल्ली से ट्रेन लेने वाले हैं तो जरा ठहर जाइए। एक बार रेलवे की नई सूचना को ध्यान से पढ़ लें। जी हां, मां वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर नहीं है। पुरानी दिल्ली से मां वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन की वजह से कई ट्रेनें रद्द की गईं हैं। Train Cancelled

रेलवे सूत्रों ने बताया कि पुरानी दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली जम्मू मेल, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से कालका के बीच चलने वाली ट्रेनें दोनों तरफ से रद्द रहेंगी। रेलवे ने किसान आंदोलन की वजह से यह फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले का असर अब उन यात्रियों पर ज्यादा पड़ेगा जो माता वैष्णो देवी के दरबार ट्रेन से सफर करके जाने वाले थे।

कई ट्रेनें रद्द Train Cancelled

पुरानी दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली जम्मू मेल 17, 18 और 19 मई को दोनों तरफ से रद्द रहेगी। इसी तरह शहीद कैप्टन तुषार महाजन ऊधमपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के सरिया रोहिल्ला के बीच चलने वाली विशेष रेलगाड़ी भी 17, 18 और 19 मई को दोनों तरफ से रद्द रहेगी। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Read More:- Kangana Ranaut Assets: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने राजनीतिक गलियारों में ली एंट्री, जानिए गाड़ी-बंगले के अलावा 8 बैंक अकाउंट्स में हैं कितने रुपये, कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप

श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी Train Cancelled

इसके अलावा एक अन्य रेलगाड़ी भी वैष्णो देवी कटरा- कालका एक्सप्रेस रेलगाड़ी 17 और 18 मई को दोनों ओर से रद्द रहेगी। जबकि जम्मू आने और जाने वाली कई रेलगाड़ियों के रूट में बदलाव कर उन्हें अपने गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

बसें भी फुल Train Cancelled

वहीं जो लोग दर्शन करने को पहुंच चुके थे, उन्हें वापसी में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनें कैंसिल होने की वजह से उधर से आने जाने वाली बसें भी फुल हो गईं हैं। ऐसे में प्राइवेट गाड़ियों ने भी अपना किराया बढ़ा दिया है। कुल मिलाकर ट्रेनें कैंसिल होना यात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बन चुका है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

किसानों का आंदोलन जारी Train Cancelled

दरअसल पंजाब में शंभू स्टेशन के नजदीक किसानों ने धरना प्रदर्शन कर रखा है। जिसके कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। किसानों के इस आंदोलन के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं कइयों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। आपको बता दें कि किसान अपने साथियों की रिहाई के लिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं। जिन्हें दिल्ली कूच के दौरान हिरासत में लिया गया था।

ये ट्रेनें हुईं हैं कैंसिल Train Cancelled

  • 14033-14034 (पुरानी दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा तक)
  • 12497-12498 (अमृतसर-दिल्ली, शान-ए-पंजाब)
  • 22429-22430 (पुरानी दिल्ली-पठानकोट)
  • 12459-12460 (नई दिल्ली-अमृतसर)
  • 12053 -12054 (अमृतसर-हरिद्वार)
  • 14681-14682 (नई दिल्ली-जालंधर शहर)
  • 14653-14654 (अमृतसर-हिसार)
  • 14629-14630 (चंडीगढ़-फ़िरोज़पुर)
  • 12411-12412 (अमृतसर-चंडीगढ़) Train Cancelled
  • 12241-12242 (अमृतसर-चंडीगढ़)
  • 04689-04690 (अंबाला कैंट-जालंधर सिटी)

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button