हॉट टॉपिक्स

आज मिली पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत, पांच दिन बाद घटे पेट्रोल-डीजल के दाम

जाने अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम


पेट्रोल डीजल की बढ़ती महंगाई से पूरे देश की जनता परेशान है लेकिन आज यानि की मंगलवार की सुबह लोगों को एक राहत की खबर सुनने को मिली। एक बार फिर पांच दिनों बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में कटौती की है। आज सुबह तेल कंपनियों ने अनुसार तय हुई कीमतों से पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हुआ। अगर हम देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 90.56 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर है। वही अगर हम मुंबई की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.98 रुपये व डीजल की कीमत 87.96 रुपये प्रति लीटर है। तो चलिए जानते है बाकी राज्यों के पेट्रोल-डीजल के दामों के बारे में।

जाने देख के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों के बारे में

शहर         डीजल          पेट्रोल

दिल्ली         80.87          90.56

मुंबई          87.96          96.98

कोलकाता   83.75           90.77

चेन्नई          85.88          92.58

नोएडा        88.91           81.33

बेंगलुरु       93.59           85.75

हैदराबाद    94.16           88.20

जयपुर        97.08           89.35

लखनऊ      88.85           81.27

पटना          92.89           86.12

और पढ़ें: होली की थकान को करना चाहते हैं दूर, तो खाएं ये सारी चीज़ें

Image source – Indian express

रोज छह बजे बदलती है पेट्रोल डीजल की कीमतें

आपको बता दें कि रोज छह बजे पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव आता है। रोज छह बजे से पेट्रोल और डीजल की नई दरें लागू की जाती है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के अनुसार पेट्रोल डीजल के रेट तेल कंपनियों द्वारा तय किये जाते है। उसके बाद पेट्रोल पंप वाले खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। इतना ही नहीं पेट्रोल और डीजल रेट में कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए अपने शहर के पेट्रोल डीजल के दाम

अगर आप अपने शहर के पेट्रोल डीजल की कीमत जानना चाहते है तो आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। अगर हम बात करें इंडियन ऑयल की तो इंडियन ऑयल के अनुसार आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। इससे आपको अपने शहर के पेट्रोल डीजल के दाम पता चल जायेगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

100 रुपये के पार चला गया था पेट्रोल

जैसा की हम आपको बता चुके है कि किसी भी राज्य के वैट की स्थानीय दरों और परिवहन लागत के आधार पर देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर होता है। अगर हम पिछले महीने की बात करें तो पिछले महीने राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से पार चली गयी थी। जिसके बाद पेट्रोल के बाद 100 रुपये के पार चले गया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button