लाइफस्टाइल

Post Holi tips: होली की थकान को करना चाहते हैं दूर, तो खाएं ये सारी चीज़ें

Post Holi tips: ये चीजे आपको होली के बाद ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होने देंगी


Post Holi tips: कल पूरे देश में होली का त्योहार मनाया गया। होली खेलने के बाद अक्सर लोगों को थकान और नींद का आना स्वाभाविक है। कुछ लोगों की हालत ऐसी होती है कि वो एक बार बिस्तर पर जाने के बाद उठने की हिम्मत ही नहीं रखते और जब उनके घर शाम को उनके मित्र और  रिश्तेदार आते है तो उस समय वो एकदम सुस्त और बुझे हुए महसूस करते हैं। लेकिन अब नहीं अगर कोई भी व्यक्ति कल की होली के बाद आज सुस्त महसूस कर रहा है तो वो अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं जिससे भरपूर ऊर्जा मिलेगी।

नींबू पानी: अगर इस बार आपने जमकर होली खेली है और उसके बाद आपका शरीर सुस्त महसूस कर रहा है तो आप एक गिलास नींबू पानी का सेवन कर सकते है। क्योकि नींबू पानी में नमक और चीनी मिला होता है जिसके कारण इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है साथ ही इससे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। होली खेलने के कारण आप डिहाइड्रेशन का शिकार भी हो सकते है तो नींबू पानी आपको डिहाइड्रेशन से भी बचाता है।

Read More- Holika Dahan 2022 : इस होलिका दहन जलायें अपने अंदर की इन 6 बुराईयों को

Post Holi tips
Post Holi tips

फलों का सेवन: होली खेलने के बाद आपके लिए सबसे बेस्ट होता है फलों का सेवन करना विशेषकर तरबूज और केला का सेवन करना। क्योंकि तरबूज में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की अच्छी मात्रा होती है जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखती है। जबकि केले में विटामिन बी, फाइबर और पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है इससे आपके शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है।

प्रोटीन युक्त हल्का खाना: होली खेलने के बाद एक दो दिन तक आपको प्रोटीन से भरपूर हल्का खाना खाना चाहिए। इससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है। आप चाहे तो अंकुरित अनाज, दूध या दही का सेवन कर सकते हैं। साथ ही एक दो दिन तक प्रोटीन व फाइबर युक्त नाश्ता कर सकते है। इससे आपकी थकावट दूर हो जाएगी।

Read more: Holika Dahan 2023: इस होलिका दहन जलायें अपने अंदर की इन बुराईयों को

कॉफी या चाय: होली खेलने के बाद जब आप नहा लेते हैं तो उसके बाद आपका शरीर रिलैक्स हो जाता है, ऐसे में आपको एक या दो दिन तक नींद आना और थकान होना लाजमी है। ऐसे में आप चाहे तो एक कप कॉफी या चाय पी सकते हैं क्योकि कॉफी और चाय में कैफीन होता है। जो आपकी नींद और थकान को दूर करता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button