हॉट टॉपिक्स

KaamKiKhabar : देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें – 31st August

देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें


1. जारी हो गई एनआरसी की अंतिम लिस्ट, असम में अलर्ट जारी

असम की बहुचर्चित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर की फाइनल लिस्ट शनिवार सुबह 10 बजे जारी हो गई। इस लिस्‍ट में 19 लाख लोग अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। एनआरसी के राज्‍य समन्‍वयक प्रतीक हजारिका ने बताया कि कुल 3,11,21,004 लोग इस लिस्‍ट में जगह बनाने में सफल हुए हैं। 


2. 18 से घटकर 12 रह जाएंगे सरकारी बैंक, SBI के बाद PNB दूसरा बड़ा बैंक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी बैंको को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है जिसमे उन्होंने बैंकों के विलय की घोषणा की। वित्त मंत्री के ऐलान के बाद अब 18 से घटकर 12 सरकारी बैंक रह जाएंगे। वहीं एसबीआई के बाद अब पीएनबी दूसरा सबसे बड़ा बैंक बनेगाअब पंजाब नेशनल बैंक  के साथ ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक का विलय होगा. इसके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। 

3. PMO के ऑफिस में किया गया बड़ा फ़ेरबदल, 3 डिप्टी सेक्रेटरी समेत 5 अधिकारियों की नियुक्ति

प्रधानमंत्री कार्यालय में बड़ा फेरबदल किया गया है। आर्थिक कार्य विभाग के संयुक्त सचिव अरविंद श्रीवास्तव को अहम जिम्मेदारी दी गई है। उनको प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। 1994 बैच के कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव अभी तक आर्थिक कार्य विभाग के संयुक्त सचिव के तौर पर कार्यरत है।

4. अदालत ने चिदंबरम की CBI कस्टडी 2 सितंबर तक के लिए बढ़ाई

अदालत ने INX मीडिया केस में आरोपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की सीबीआई हिरासत 2 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है। सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट से चिदंबरम की हिरासत को 5 दिन बढ़ाए जाने की मांग की थी।

5. ITR फाइल करने का आज है आखिरी दिन, नहीं भरा तो लगेगा 10,000 तक का जुर्माना

आज इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का आखिरी दिन है। ITR नहीं भरने पर देना होगा जुर्माना। इनकम टैक्स कानून में केंद्र सरकार ने एक नया सेक्शन 234F जोड़ा है, इस सेक्शन के मुताबिक आखिरी तारीख के बाद इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा। अगर आपने 31 अगस्‍त तक रिटर्न दाखिल नहीं किया तो आपको 5,000 रुपये तक जुर्माना भरना पड़ सकता है। 

6. वेश्यावृति को बढ़ावा दे रहा है ये मोबाइल ऐप, दिल्ली महिला आयोग ने लिया संज्ञान

दिल्ली पुलिस के लिए एक बार फिर महिला आयोग ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। दिल्ली महिला आयोग ने ‘Locanto’ नाम के मोबाइल ऐप द्वारा वेश्यावृति को बढ़ावा देने पर दिल्ली पुलिस और दूरसंचार मंत्रालय को नोटिस जारी किया गया है। 

7. सीबीआई ने अचानक देश भर में 150 स्थानों पर जांच की, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान

सीबीआई ने अचानक देश भर में 150 स्थानों पर जांच-पड़ताल की। अधिकारियों के मुताबिक यह विशेष अभियान है जो मुख्य रूप से भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर चलाया गया। यह छापे ऐसे स्थानों पर मारे गए जहां पर आम लोगों और छोटे कारोबारियों को भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है। यह अभियान अभी कई दिन चलेगा। कई स्थान जहां भ्रष्टाचार का शक था वहां से काफी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। 

8. कुछ नहीं मिला तो अब लेख लिखने लगे इमरान खान, कहा- सीधे टकराव की स्थिति

कश्मीर मुद्दे को लेकर अंतरराष्ट्रीय सफलता न मिलने से पीएम इमरान खान बार-बार न्यूक्लियर वार की आड़ में दुनिया को ब्लैकमेल करना चाह रहे हैं। इमरान खान ने कहा है कि यदि कश्मीर मामले में दुनिया के नेताओं की चुप्पी बरकरार रही तो इसका नतीजा पूरी दुनिया को झेलना पड़ सकता है क्योंकि परमाणु हथियारों से लैस दो देश सीधे टकराव की स्थिति में आ गए हैं।  

9. अमृता प्रीतम की आज है 100 वी जयंती, गूगल ने डूडल बनाकर किया याद 

अमृता प्रीतम प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार थीं, जो 20वीं सदी की पंजाबी भाषा की सर्वश्रेष्ठ कवयित्री थीं। आज उनकी 100वीं जयंती है, आज ही के रोज उनका जन्म 31 अगस्त, 1919 को गुजरांवाला, पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उनकी 100वीं जयंती पर गूगल ने एक बहुत ही प्यारा सा डूडल उन्हें समर्पित किया है। गूगल ने डूडल को बेहद खास अंदाज में बनाया है। जिसमें एक लड़की सूट सलवार पहनकर और सिर पर दुपट्टा लिए कुछ लिख रही है। अमृता प्रीतम अपने समय की मशहूर लेखिकाओं में से एक थीं।

10. लंदन में पाकिस्‍तान के खिलाफ प्रदर्शन, बलोच कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग

लंदन के 10 डाउन स्‍ट्रीट में 30 अगस्त को बलूचिस्‍तान के लोग ब्रिटिश प्रधानमंत्री आवास के सामने जमा हुए और हजारों बलोच राजनीति कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए आवाज बुलंद की। बता दें कि बलूचिस्‍तान के लोग दशकों से खुद को पाकिस्‍तान के चंगुल से आजाद किए जाने की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें: देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button