हॉट टॉपिक्स

Monsoon Update: कब मिलेगी दिल्लीवालों को राहत, सबको हैं बस पहली बारिश का इंतजार

Monsoon Update: जाने दिल्ली, लखनऊ, भोपाल में कब देगा मानसून दस्तक


Highlights:-
  • जाने दिल्ली एनसीआर में कब दस्तक देगा मानसून
  • जाने कितना रहा दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
  • 16 जून के बाद हवा की दिशा में बदलाव की संभावना
  • दिल्ली में 16 जून से बरसेंगे बादल

Monsoon Update: अभी तक देश के कई हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है। केरल, गोवा, मुंबई समेत कई राज्यों में अभी लगातार बारिश की गतिविधियां जारी है। इन राज्यों में लगातार झमाझम बारिश का दौर चल रहा है लेकिन अभी भी देश की राजधानी दिल्ली के लोगों मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

दिल्ली एनसीआर में पड़ने वाली भीषण गर्मी से पूरी तरह निजात पाने के लिए अभी वहां के लोगों को 15 दिन का और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि दिल्ली एनसीआर में मानसून के 27 जून के बाद ही दस्तक देने के आसार हैं। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 16- 17 जून को बारिश हो सकती है। तो चलिए विस्तार से जानते है दिल्ली, लखनऊ, भोपाल में कब दस्तक देगा मानसून, कब मिलेगी यहां के लोगों को गर्मी से निजात।

दिल्ली में 16 जून से बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 12 जून से लेकर अगले छह दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन 16 जून तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली नहीं है। उसके बाद 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। और उसके बाद 16 व 17 जून को हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद वहां के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

जाने कितना रहा दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

अभी तक दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी रही। पुरे दिल्ली एनसीआर में लू चलने से 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पहुंच गया। आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक मुंगेशपुर व स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स शनिवार को दिल्ली में सबसे गर्म इलाके रहे। इन दोनों ही इलाकों में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले पिछले शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read more- मानसून में घरेलू उपाय से अपनी स्किन और बालों को दीजिए सुरक्षा

जो की सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। अगर हम दिल्ली के नजफगढ़ और पीतमपुरा की बात करें तो नजफगढ़ में तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस व पीतमपुरा का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

16 जून के बाद हवा की दिशा में बदलाव की संभावना

वहीं दूसरी तरह मौसम विभाग का अनुमान है दिल्ली और एनसीआर को 16 जून के बाद गर्मी से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। 16 जून से हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान हवाएं अपने साथ नमी लेकर आएंगी, जिसके चलते दिल्ली एनसीआर में झुलसाने वाली गर्मी का दौर खत्म हो जायेगा। इस दौरान बादल गर्जने के साथ छींटे भी पड़ सकते है। इससे भी मौसम सुहाना होने की उम्मीद की जा रही है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button