हॉट टॉपिक्स

Monsoon : मानसून की 25 सितंबर से हो सकती है वापसी, उमस भरी गर्मी से मिल सकता है छुटकारा

दिल्ली में आज और कल यानी शनिवार और रविवार को बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल रह सकते हैं।

Monsoon : दिल्ली-नोएडा वालों के लिए खुशखबरी, आज और कल हो सकती है बारिश


दिल्ली में आज और कल यानी शनिवार और रविवार को बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल रह सकते हैं।

दिल्ली, यूपी और हरियाणा में बूंदाबांदी की संभावना –

दिल्‍ली, यूपी और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्‍यों में इस समय गर्मी से लोग काफी परेशान हो रहे है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग  ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तर पश्चिम भारत से मानसून की वापसी 25 सितंबर के आसपास शुरू होने की संभावना है।  मानसून की वापसी से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Read more: Monsoon Snacks: बारिश के मौसम में घर पर बनाए ये स्वादिष्ट पकवान

मानसून की  होगी वापसी –

मानसून की वापसी 17 सितंबर के आसपास उत्तर पश्चिम भारत से शुरू होती है जो 15 अक्टूबर तक पूरी हो जाती है। पर इस बार “उत्तर पश्चिम और आसपास के पश्चिम मध्य भारत में कम बारिश की गतिविधियां अगले पांच दिनों तक जारी रहने की उम्मीद की जा रही है।  पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थिति में 25 सितंबर के आसपास ही अनुकूल होंगी। भारत में इस मानसून के मौसम के दौरान अब तक 780.3 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 832.4 मिलीमीटर होती है।  दीर्घावधि औसत की 94 प्रतिशत से 106 प्रतिशत के बीच वर्षा को सामान्य माना जाता है, आम तौर पर चार महीने के मानसून के मौसम जून से सितंबर के दौरान देश में औसतन 870 मिलीमीटर वर्षा होती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button