हॉट टॉपिक्स

KaamKiKhabar : देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें – 3rd October

देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें


1. दिल्ली पर फिर मंडराया आतंकी हमला, ख़ुफ़िया एजेंसीज ने किया अलर्ट!!

कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के साथ तनातनी के बीच एक बार फिर से देश की राजधानी दिल्ली पर आतंकी हमले का साया मंडरा रहा है। आतंकवादी दिल्ली और आसपास के शहरों को अपना निशाना बना सकते हैं। खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है कि आतंकवादी दिल्ली में आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं।

2. Haryana Assembly Elections: कांग्रेस ने किया 84 उम्मीदवारों का ऐलान, हुड्डा सांपला किलोई तो सुरजेवाला कैथल से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 84 उम्मीदवारों के नामों की सूची बुधवार रात को जारी कर दी है। पार्टी ने केवल एक मौजूदा विधायक को छोड़कर बाकी सब को टिकट दिया है। कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से, और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला कैथल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

3. फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज़, शुरू होगी तूफानी बारिश

मौसम विभाग के अनुमान सटीक साबित हो रहे हैं, और मौसम का मिजाज़ बिगड़ चुका है। तूफानी बारिश शुरू होने से एक बार फिर लोग सकते में आ गये हैं।

4. लौटते मानसून ने मचाया कहर, इस साल 1685 मौतें, यूपी और ब‍िहार पर तगड़ी मार

इस साल मानसून के बिगड़े मिजाज से देश में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। आलम यह है कि वापसी के दौरान भी देश के कई राज्‍यों मे बारिश और बाढ़ से हाल बेहाल है। बिहार की राजधानी पटना में जलभराव से त्राहिमाम मचा है, वहीं पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में हालात बदतर हो चले हैं।

5. मध्यप्रदेश के रायसेन में हुआ हादसा, नदी में बस गिरने से एक बच्चे सहित छह की मौत, 18 घायल

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गयी, जिससे उसमें सवार दो महिला, एक बच्चा सहित छह लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी है और 18 अन्य घायल हो गये, जिनमें से ग्यारह घायलों को भोपाल ले जाया गया है।

6. पीयूष गोयल के घर में चोरी, आरोपी नौकर गिरफ्तार, दस्तावेज लीक होने का शक

कांग्रेस रेल मंत्री पीयूष गोयल के मुंबई वाले घर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। उनका ये घर मुंबई के नेप्येंसी रोड पर है। पुलिस के मुताबिक घर पर काम करने वाले एक नौकर ने 15 या 16 सितंबर को चोरी की थी।

7. नारायण राणे ने कहा- BJP की दूसरी सूची में आएगा बेटे नितेश का नाम, लेकिन आया नहीं

नारायण राणे ने बुधवार को ही यह बयान दिया था कि उनके बेटे नितेश बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे और पार्टी की दूसरी सूची में उनका नाम घोषित कर दिया जाएगा। नारायण राणे ने कहा था कि नितेश अपनी मौजूदा सीट कंकावली से ही चुनाव लड़ेंगे। लेकिन जब बीजेपी की दूसरी सूची आई तो उनका नाम उसमें नहीं था।

और पढ़ें: देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें

8. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 20 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार की देर रात 20 उम्मीदवारों के नामों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले कांग्रेस ने 51 और 52 उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस अब तक कुल 123 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

9. ISRO का बड़ा मिशनः अगले साल अंतरिक्ष में करेगा ऐसा प्रयोग जो आज तक नहीं किया

ISRO के चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की खराब लैंडिंग के बाद अब देश के सबसे बड़े वैज्ञानिक संस्थान के कदम रुके नहीं है। अब वह ऐसा मिशन करने जा रहा है, जो उसने आज तक नहीं किया। यह मिशन भारतीय स्पेस स्टेशन बनाने में मदद करेगा।

10. जब पीएम मोदी के कहने पर सिक्योरिटी की परवाह किए बगैर उनका हाथ पकड़ चल दिए ट्रंप

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को गुजरात के साबरमती आश्रम पहुंचे। इससे पहले अमेरिका यात्रा के बाद पहली बार गुजरात पहुंचने पर उनका स्वागत भी हुआ। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात लौटना मेरे लिए हमेशा गर्व की बात है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button