हॉट टॉपिक्स

देश में यलो फंगस का अटैक, जानें क्या है इसके लक्षण

आपको बता दे कि यलो फंगस, ब्‍लैक और व्‍हाइट फंगस से ज्यादा खतरनाक है। यलो फंगस को घातक बीमारियों में से एक माना जा रहा है। आपको बता दे कि यलो फंगस पहले मरीज को अंदर से कमजोर करता है उसके बाद मरीज को सुस्ती आना, कम भूख लगना या फिर बिल्कुल भूख खत्‍म होने की शिकायत आने लगती है। इतना ही नहीं यलो फंगस जब किसी व्यक्ति को होता है तो उसका वजन लगातार कम होने लगता है। और धीरे धीरे ये काफी ज्यादा घातक हो जाता है।

जाने क्या है ये यलो फंगस, कैसे है और से ज्यादा खतरनाक


जैसा की हम अभी लोग जानते हैं कि पिछले साल से ही पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी को झेल रही है इस महामारी के कारण लाखों लोगों की जान तक चली गई। अभी दुनिया इस कोरोना वायरस महामारी से उभर नहीं पायी थी कि ब्‍लैक फंगस और व्‍हाइट फंगस शुरू हो गया। इतना ही नहीं ब्‍लैक फंगस और व्‍हाइट फंगस के बाद तो अभी हमारे देख में यलो फंगस भी अटैक कर चुका है। यलो फंगस का पहला मामला गाजियाबाद में देखने को मिला था। खबरों की माने तो यलो फंगस को ब्‍लैक और व्‍हाइट फंगस से ज्‍यादा खतरनाक बताया जा रहा है। गाजियाबाद के जिस मरीज में यलो फंगस पाया गया है उनकी उम्र महज 34 साल है और वो पहले कोरोना से भी संक्रमित हो चुका था साथ ही साथ वो मरीज डाइबिटीज से भी पीड़ित है।

जाने क्या है ये यलो फंगस

आपको बता दे कि यलो फंगस, ब्‍लैक और व्‍हाइट फंगस से ज्यादा खतरनाक है। यलो फंगस को घातक बीमारियों में से एक माना जा रहा है। यलो फंगस पहले मरीज को अंदर से कमजोर करता है उसके बाद मरीज को सुस्‍ती आना, कम भूख लगना या फिर बिल्‍कुल भूख खत्‍म होने की शिकायत आने लगती है। इतना ही नहीं यलो फंगस जब जिस व्यक्ति को होता है तो उसका वजन लगातार कम होने लगता है। और धीरे धीरे ये काफी ज्यादा घातक हो जाता है। अगर किसी मरीज को पहले से कही पर भी कोई चोट लगी हो या कटा हो तो उस जगह से मवाद का रिसाव होने लगता है। उसके बाद मरीज का घाव काफी धीमी गति से ठीक होता है। इस दौरान मरीज की आंखें अंदर की तरफ धंस जाती हैं और शरीर के कई अंग काम करना बंद कर देते है।

और पढ़ें:  जानें भारत के 5 टॉप न्यूज़ एंकर के बारे में, साथ ही उनके सैलरी पैकेज

जाने यलो फंगस होने पर क्या करें

अगर किसी व्यक्ति को काफी समय से काफी ज्यादा सुस्‍ती आ रही हो या बहुत कम भूख लग रही हो तो या फिर उसका खाने का बिलकुल भी मन न करता हो तो उससे आपको बिलकुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जितना जल्दी हो सकें आपको व्यक्ति को डॉक्टर के पास लेकर जाना चाहिए। यलो फंगस का इलाज amphoteracin b इंजेक्शन है। जो कि एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम एंटीफ़ंगल है।

जाने क्यों फैलता है यलो फंगस

आपको बता दें कि अभी तक की जानकारी के अनुसार लोगों में यलो फंगस गंदगी के कारण फैलता है। इसलिए आपको अपने घर के आस पास सफाई रखनी चाहिए। और जितना हो सके अपना और अपने घर वालों का ध्यान रखना चाहिए। अपने घर और अपने आस पास सफाई रख कर आप फंगस से छुटकारा पा सकते है। पुराने खाद्य पदार्थों को अपने घर से जल्द से जल्द हटाने से भी आप इस खतरनाक फंगस से बचा सकते है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button