हॉट टॉपिक्स

दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत :Weather Update

पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। गुरुवार सुबह दिल्ली का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की उम्मीद है।

पहाड़ों पर बर्फबारी से भारत में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, जानें किस राज्य का गिरा कितना तापमान :Weather Update

पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। गुरुवार सुबह दिल्ली का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की उम्मीद है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

दिसंबर के महीने में बर्फबारी –

भारत के कई पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के चलने से सर्दी को बढ़ा दिया है तथा इसके साथ ही उत्तर भारत के कई जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा भी पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कहा जाए तो हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, त्रिपुरा और यूपी के कई इलाकों में 14 और 15 दिसंबर को और घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई गई है। वैसे तो  14 दिसंबर को असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए भी इसी तरह की चेतावनी दी गई है।

read more : Aadhar Card New Update: आ गया आधार से जुड़ा नया अपडेट, अब ये काम 14 दिसंबर तक करवा सकते हैं

तापमान में भी गिरावट दर्ज –

दिसंबर के महीने मे हर बीतते दिन के साथ ठंड बढ़ती ही जा रही है और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते गुरुवार को सुबह दिल्ली का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की उम्मीद की जा रही है। इस बार तो बिहार में  दिसंबर की शुरुआत में ही ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। बीते 14 दिनों 8 डिग्री तक तापमान गिर गया है। वहीं तूफान का प्रभाव खत्म होते ही पछुआ हवा के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनती और घटती रहती है। वैसे इस बारे में मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि ठंड में वृद्धि का कारण पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, दिन के तापमान में भारी गिरावट हो सकती है। आज शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे  अमृतसर-0, पटियाला-500; यूपी के घूरपुर-200, लखनऊ और वाराणसी-500, पूर्णिया-200,गुवाहाटी-200, त्रिपुरा के कैलाशहर-500 मीटर विजिबिलिटी था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button