हॉट टॉपिक्स

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठंड, दिल्ली-NCR और यूपी में शीतलहर का कहर जारी : Weather Update

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी जारी है जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप देखा जा रहा है तो वहीं बारिश की वजह से दक्षिण भारत के कई राज्य हालत बेहाल हैं।

तमिलनाडु में भारी बारिश से बिगड़े हालात,  कई स्कूल बंद और जानें मौसम का पूरा हाल : Weather Update

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी जारी है जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप देखा जा रहा है तो वहीं बारिश की वजह से दक्षिण भारत के कई राज्य हालत बेहाल हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

दिल्ली-NCR और  यूपी में कड़ाके की ठंड –

पहाड़ों पर लगातार पड़ रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में  दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, पंजाब और हरियाणा में अब ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों में ठंड का कहर और भी बढ़ सकती है। देश के कई राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे ठंड भी बढ़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने स्काईमेट वेदर के अनुसार इस सप्ताह में दिल्ली में वर्षा होने की भी संभावना है। वहीं, इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रविवार रहा। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 21.5 दर्ज किया गया।

Read more:- किंग कोहली के जन्मदिन पर जानिए 5 बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं

पहाड़ी क्षेत्रों मे बर्फबारी का असर –

भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में आज और कल बर्फबारी और बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी आज बारिश और बर्फबारी के होने के आसार हैं। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश से पारा भी गिरेगा। तमिलनाडु में तो बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। तमिलनाडु के कई जिलों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से कई जिलों में जलभराव की समस्या देखी  जा रही है। भारी बारिश के कारण कई स्कूल बंद हैं।

पंजाब में 19 तक कोहरे को लेकर अलर्ट जारी –

पहाड़ों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। पंजाब में भी ठंड से प्रदेशवासी ठिठुरने लगे हैं। कोहरा छाने से लोगों को वाहन चलाने में कई दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान की बात करें तो अधिकतम 19.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। विभाग के मुताबिक रात के तापमान में गिरावट संभव है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button