हॉट टॉपिक्स

उत्तर भारत में कोहरे ने मचाया कोहराम, वंदे भारत समेत 150 ट्रेन हुई 20 घंटे लेट, कई फ्लाइट डायवर्ट : Weather Update today

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले कुछ दिनों में ज्यादा दिखने वाला है। इस घने कोहरे के चलते वंदे भारत राजधानी शताब्दी हमसफर सहित लगभग 150 ट्रेनें घंटों विलंब से दिल्ली पहुंचीं है।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और यूपी में शीतलहर की मिली चेतावनी, कई जगह रेड अलर्ट जारी जानिए अपने शहर का हाल  : Weather Update

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले कुछ दिनों में ज्यादा दिखने वाला है।  इस घने कोहरे के चलते वंदे भारत राजधानी शताब्दी हमसफर सहित लगभग 150 ट्रेनें घंटों विलंब से दिल्ली पहुंचीं है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

उत्तर भारत में शीतलहर जारी –

उत्तर भारत में घने कोहरे से दिन के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे मे कोहरे के चलते शुक्रवार को भी उड़ानें और ट्रेनों का संचालन बाधित रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेन भी 20 घंटे से भी अधिक की देरी से चल रही हैं। बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ इस वजह से तापमान में गिरावट होगी और पांच से 11 जनवरी के बीच दिल्ली के कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में, नए वर्ष का आगाज कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच होने वाला है।

Read More: छत्तीसगढ़ के सीएम 182 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, रूस दौरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर: Hindi News Today

पहाड़ी राज्यों का हाल है बेहाल –

जम्मू कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से कई डिग्री नीचे गिर जा चुका  है। घने कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। नई दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन दो घंटे की देरी से जम्मू पहुंची तो यह जम्मू से दिल्ली के लिए दो घंटे की देरी से रवाना भी हुई। राजधानी 11 घंटे और हमसफर एक्सप्रेस 19 घंटे देरी से जम्मू पहुंचीं है। ऐसे मे हमसफर को 22 घंटे की देरी से रवाना किया गया। इन ट्रेनों समेत करीब एक दर्जन रेलगाडि़यां कई घंटों की देरी से जम्मू पहुंचीं है ऐसे मे इन्हें भी देरी से रवाना  किया गया है।

श्रीनगर में बिगड़ा मौसम –

श्रीनगर में -3.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गुलमर्ग से ज्यादा ठंडा रहता है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस है तो डल झील समेत घाटी के अधिकतर जलस्त्रोत आंशिक तौर पर जम गए हैं। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 30 व 31 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के ऊंचे व मध्य क्षेत्रों में हिमपात और वर्षा की पूरी संभावना है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब में भी कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में कई जिलों में शुक्रवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते दृश्यता प्रभावित हुई। कई जिलों में तो दोपहर दो बजे तक धूप नहीं निकली।

दिल्ली एयरपोर्ट पर घना कोहरा और उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठडं –

दिल्ली के आइजीआइ एयरपोर्ट के पास सुबह में साढ़े तीन घंटे घना कोहरा छाया रहा है और इस दौरान दृश्यता 150 मीटर तक रही है। इससे उड़ानें प्रभावित हुईं। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया,लेकिन दिन के तापमान में गिरावट होने से ठंड और बढ़ गई है। इस वजह से शुक्रवार का दिन इस सीजन में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में कोहरा पसरा रहा है मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक धूप निकलने के आसार बहुत कम हैं। 50 से अधिक जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। नए साल में तापमान और गिरेगा। दो जनवरी के बाद हल्की धूप हो सकती है, मगर सर्दी में कोई कमी नहीं आएगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button