हॉट टॉपिक्स

Billionaire in Uber: दुनिया के दो अरबपतियों नें किया कैब बुक, जानिए ये दिलचस्प कहानी

आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी नें US में शटल छुट जानें के वजह से उबर कैब बुक करना पड़ा सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Billionaire in Uber : आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी नें किया फोटो शेयर और बताया किस्सा

सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा काफी एक्टिव रहते है।सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर या पोस्ट करते रहते है। लोगों को उनकी पोस्ट काफी पसंद आती है। आनंद महिंद्रा की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में आनंद महिंद्रा नें एक फोटो शेयर कर दिलचस्प किस्सा बताया है। इस फोटो में उनके साथ मुकेश अंबानी भी है।

US में कैब बुक क्यों करना पड़ा : आखिर क्यों दुनिया के दो अमीर लोगों को कैब बुक करना पड़ गया। मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा दोनों को अमेरिका से लौटते समय उनकी शटल गाड़ी छूट गई थी। इस कारण से दोनों को कैब बुक करना पड़ा।आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी यूएस के सेक्रेटरी फॉर कॉमर्स से बातें कर रहे थे। इसी बीच उनकी शटल छूट गई।

एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स से मुलाकात-

अगर दूसरे शहर में अचानक अपना कोई जान पहचान का मिल जाए तो चेहरे पर मुस्कान छा जाती है।भारत के कारोबारी मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वॉशिंगटन में कैब बुक करने के दौरान दोनों की मुलाकात भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स से हो गई।एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने दोनो अरबपतियों को लिफ्ट देकर उनकी डेस्टिनेशन तक पहुचाया। सुनीता विलियम्स नें आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी के साथ सेल्फी भी खिचवाया। सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा नें फोटो भी शेयर किया है।

Read more: Kapil Sharma Show: सीजन खत्म होने से पहले कपिल ने करवाया अर्चना के साथ फोटोशूट, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

US State Dinner

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा प्रधानमंत्री मोदी के साथ US State Dinner के लिए वाशिंगटन में गए थे। ये ऑफिशल डिनर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने PM मोदी के स्वागत में होस्ट किया था।इस स्टेट डिनर में भारत के कई प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस डिनर में अंबानी परिवार के अलावा, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और उनकी पत्नी, सत्या नडेला और इंदिरा नूयी भी शामिल हुए थे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button