हॉट टॉपिक्स

Bihar News: पति से मिलने पहुंची गर्भवती महिला, पति को देख सदमे से हुई मौत

भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा में बंद पति से मिलने पहुंची पल्लवी की मौत से हर कोई हैरान है। बुधवार को पल्लवी का अंतिम संस्कार किया गया।

Bihar News:  दाह संस्कार के लिए पति को मिली 24 घंटे की रिहाई 

Bihar News: भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा में बंद पति से मिलने पहुंची पल्लवी की मौत से हर कोई हैरान है। बुधवार को पल्लवी का अंतिम संस्कार किया गया। न्यायालय ने पति गोविंद कुमार को दाह संस्कार के लिए 24 घंटों की रिहाई का आदेश दिया था।

बिहार के भागलपुर से एक बेहद ही दुखद घटना सामने आई है। बीते मंगलवार को भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारागार में एक 9 महिने की गर्भवती पत्नी अपने पति से मिलने पहुंची। तभी उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जेल में बंद अपने पति की हालत देख उसे इतना गहरा सदमा लगा वह बेहोश होकर गिर गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

लोगों ने की कई तरह की बातें

पल्लवी के मौत की जानकारी मिलते ही सभी लोग एक ही सवाल पूछने लगे अरे….उसके पेट में तो बच्चा पल रहा था। उसका क्या हुआ। बेचारा उसका पति गोविंद भी जेल में बंद है। उस पर क्या बीती होगी। गोतियारी झगड़े में जेल जाने की नौबत आ गई। जेल नहीं गया होता तो बेचारी पल्लवी भीषण धूप में उससे मिलने जेल नहीं गई होती।

आसपास के लोग अलग-अलग तरह की बाते करने लगे, अगर पल्लवी का पति बाहर होता तो शायद आज ये बच जाती, अरे क्या करे विधाता को यही मंजूर था। बताओ बच्चा दुनिया भी न देख सका, पेट में ही मर गया। पल्लवी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत की खबर उसके मायके या ससुराल वालो को ही है बल्कि जो भी यह सुनता वह बहुत दुखी हो जाता। इस घटना से सभी लोग हैरान थे।

पति को दाह संस्कार के लिए मिली 24 घंटे की रिहाई

पत्नी और बच्चे की मौत के बाद न्यायालय ने गोविंद कुमार को 24 घंटे की रिहाई का आदेश दिया जेल अधीक्षक मनोज कुमार, उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने न्यायालय का आदेश मिलते ही पूरी सुरक्षा-व्यवस्था के साथ मंगलवार की रात तयशुदा राशि जमा कराने के बाद गोविंद को घर रवाना कर दिया। गंगा तट पर पति ने नम आंखों से पल्लवी का अंतिम संस्कार किया। बुधवार की सुबह कड़ी सुरक्षा में पति गोविंद को सुरक्षाकर्मी जेल में वापस ले गए।

Read more:

तीन साल पहले हुई थी दोनों की लव मैरिज

गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में ही बंद है। गोविंद और पल्लवी की तीन साल पहले लव मैरिज हुई थी। वहीं करीब एक साल पहले पास के ही विनोद यादव से जमीन को लेकर गोविन्द का विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोविंद (गुड्डू) को धारा 307 के तहत जेल भेज दिया था। जब गोविंद जेल गया तब पल्लवी दो माह की गर्भवती थी। मंगलवार को पल्लवी पति से मिलने की जिद करने लगी। शायद उसे अपनी मौत का आभास पहले ही हो गया था।

हालाकि पल्लवी की मौत का असली कारण अभी नहीं पता चला है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button