लाइफस्टाइल

जानें होली पर फेस पर लगे जिद्दी रंग छुड़ाने के आसान और घरेलू तरीके

जानें चेहरे से होली के जिद्दी रंग छुड़ाने के आसान तरीके


Holi ke rang kaise nikale: होली आने को अब बस एक ही सप्ताह बचा है सभी लोगों के घरों पर होली की तैयारियां भी होनी शुरू हो गयी है। अगर आप मार्किट में निकल तो आपको कई तरफ से रंग बिरंगे गुलाल बेचने वाले मिल जायेगे। क्योकि होली रंगों का ही त्योहार है और बिना रंगों के होली की कल्पना करना ही बहुत ही नीरस हो जाती है। लेकिन अगर यही रंग आपके शरीर पर जम जाए तो इससे छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि कोई भी व्यक्ति नहीं चाहता कि होली के अगले दिन वो काम पर काला पुता हुआ चेहरा लेकर जाएं। तो चलिए आज हम आपको होली पर फेस पर लगे जिद्दी रंग छुड़ाने के आसान और घरेलू तरीके बताएंगे जिसकी सहायता से आप आसानी से अपने फेस से रंग छुड़ा सकते है।

खीरा: होली के जिद्दी रंग छुड़ाने के लिए आप खीरे का प्रयोग भी कर सकते है। इसके लिए पहले आप खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लेना है। और उसके बाद इससे अपना मुंह धोएं। इसे आपके चेहरे से रंग भी छूट जाएंगे और आपकी त्वचा में निखार भी आ जाएगा।

और पढ़ें: जानें आखिर क्यों मनाई जाती है शादी के बाद पहली होली मायके में

holi
Image source – Canva

मूली: आप चाहे तो होली के जिद्दी रंगों को छुड़ाने के लिए मूली का प्रयोग भी कर सकते है। इसके लिए आपको मूली का रस निकालकर उसमें दूध व बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट तैयार करना होगा और उसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाना होगा। इससे आपका चेहरा साफ हो जायेगा। सिर्फ चेहरा का ही नहीं बल्कि शरीर के किसी भी अंग पर लगे रंग को छुड़ाने के लिए आप इस पेस्ट का उपयोग कर सकते है।

नींबू और बेसन: होली के जिद्दी रंगों को छुड़ाने के लिए आप नींबू और बेसन का प्रयोग भी कर सकते है। इसके लिए आपको बेसन में नींबू व दूध मिलाकर इसका पेस्ट बनाकर अपनी त्वचा पर लगाना होगा। इस पेस्ट को 15-20 मिनट अपनी त्वचा पर रखने के बाद आपको इसे गुनगुने पानी से धो लेना होगा।

संतरे के छिलके व मसूर की दाल: अगर आपके चेहरे पर दाने है और ऊपर से इस पर होली का रंग भी जम जाये तो ऐसे में आप संतरे के छिलके व मसूर की दाल व बादाम को दूध में पीसकर पेस्ट बना कर इसका इस्तेमाल भी कर सकते है। इससे एक तो आपको त्वचा से होली का रंग निकल जायेगा दूसरा आपका चेहरा निखार जायेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button