सेहत

World Mental Health Day 2021: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानें मानसिक शांति के लिए कितना फायदेमंद हैं योगासन

World Mental Health Day 2021: जाने कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस


World Mental Health Day 2021: आज के समय पर हम सभी लोगों का लाइफस्टाइल काफी ज्यादा भागदौड़ भरा हो गया है इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित जीवनशैली के कारण थकान किसी को भी हो सकती है। ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं कि हमारे शरीर में थकान होना किसी शारीरिक बीमारी का कारण हो सकता है। जिसे हम दवाओं या अन्य उपायों के जरिए ठीक कर सकते हैं। लेकिन मानसिक थकान हमें मानसिक तौर पर बीमार कर सकती है। कई बार पढ़ाई या काम के बोझ, रिश्ते में दरार, करियर को लेकर चिंता हमें तनाव देती है जो लम्बे समय तक हमारे डिप्रेशन का कारण भी बन सकता है। इसलिए हमारा अपनी मेंटल हेल्थ यानि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहना बहुत ज्यादा जरूरी है। तो चलिए आज हम आपको विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के बारे में बताएंगे। हर साल लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। तो चलिए आज हम आपको विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर योगासन के फायदों के बारे में बताएंगे। कैसे आपके मानसिक शांति के लिए योगासन बहुत ज्यादा जरूरी है।

जानें योगासन कैसे फायदेमंद है हमारी मेंटल हेल्थ के लिए

आज के समय पर हम सभी लोगों की जिंदगी काफी ज्यादा भागदौड़ भरी है ऐसे में किसी भी व्यक्ति के लिए शांत रहना बहुत जरूरी है। हमारी विकसित सभ्यता ने हमारे जीवन को जितना आसान करने की कोशिश की है। उतना ही हम तनावग्रस्त भी हुए हैं। आज के समय पर आप देख सकते हैं कि कई लोग चिंता और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। कई बार तो लोगों की स्थिति इतनी बुरी भी हो जाती है कि वो इन सभी चीजों से परेशान हो जाते है और गलत कदम भी उठा लेते है। इसीलिए कहा जाता है कि सभी लोगों का शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। लेकिन ये बात भी हम सभी लोग जानते हैं कि कोई भी व्यक्ति स्वस्थ तभी रह सकता है, जब उसके जीवन में शांति होती है। शांति ही एक ऐसी चीज है जो हमें तनावग्रस्त जीवन से मुक्ति दिला सकती है। आपको बता दें कि नियमित रूप से योग करने से किसी भी व्यक्ति के जीवन में शांति का अनुभव हो सकता है। रोजाना योगासन करने से हमारे जीवन से तनाव दूर हो जाता है। साथ ही साथ हमें मस्तिष्क और शरीर आराम भी मिलता है। तो चलिए आज हम आपको विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर उन योगासनों के बारे में बताएंगे जिनसे आपको मानसिक शांति मिलती है।

mental health

स्फिंक्स योगासन: आपको बता दें कि स्फिंक्स पोज करने से हमारे पेट की मांसपेशियां खिंचती हैं। साथ ही इसे करने से हमारी छाती और कंधे भी खुल जाते हैं। स्फिंक्स पोज करने से हमारी रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है। अगर आप स्फिंक्स योगासन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप सीधा लेट जाएं। उसके बाद अपनी कोहनी को कंधों के नीचे रखें। धीरे-धीरे अपनी छाती को ऊपर उठाएं। इसके बाद आपको अपने कंधों को पीठ के नीचे की ओर खींचते हुए फोरआर्म्स को नीचे दबाएं। उसके बाद अपनी ठुड्डी को नीचे आने दें। आपको बता दें कि इस योगासन को रोज करने से हमारे जीवन में शांति आती है और हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।

जाने मेडिटेशन करने के बेस्ट तरीके, और इसके फायदे

फॉरवर्ड फोल्ड योगासन: अगर आप फॉरवर्ड फोल्ड योगासन करना चाहते है तो इसके लिए अपने पैरों के कूल्हों की चौड़ाई दूरी के साथ लंबा रखें। उसके बाद अपने घुटनों को हल्का ढीला छोड़। उसके बाद धीरे धीरे उससे आगे की ओर मोड़ें। साथ ही अपने हाथों को विपरीत दिशा में कोहनियों तक लें जाएं। उसके बाद अपनी गर्दन, बाहों और सिर को भारी होने दें और इस दौरान अपने घुटनों को नरम रखने का प्रयास करें। उसके बाद अपने वजन को बढ़ाएं। साथ ही खड़े होने के लिए अपने आप को रोल करें। आपको बता दें कि इस योगासन को रोज करने से हमारे मन में फालतू के विचार नहीं आते और हमें शान्ति का अनुभव होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button