…तो इसलिए नहीं खाना चाहिए ठंडा-गर्म एक साथ!

कई लोग खाने के काफी शौकीन होते हैं, वे एक साथ कई सारी चीज़ों को इकट्ठा ही खाने लग जाते हैं। लेकिन एक साथ बहुत सारी चीजें खा लेना, अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करना होता है। इसलिए खाना खाते हुए खाने के कांम्बिनेशन का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
आयुर्वेद के अनुसार अच्छा खाना वही है जो पेट में जाकर आसानी से पच जाए, शरीर को पोषण भी पहुंचाए और पेट भी साफ करें।
क्या आप जानते हैं, एक साथ ठंडा-गर्म और मीठा-नमकीन खाना कभी नहीं खाना चाहिए।
जी हां, बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म खाना एक साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि हमारा खून गर्म होता है। इसलिये सही तापमान को बनाए रखने के लिये हमारे शरीर को दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है, नहीं तो वह कभी ठीक से काम नहीं कर पाएगा।
हमारे शरीर का सामान्य तापमान 37 °C होता है, अगर आप एक साथ ठंडी आइस्क्रीम और हॉट कॉफी पी लेंगे तो पेट को दुगुनी मेहनत करनी पड़ेगी। इसलिये हमेशा सामान्य तापमान का भोजन ही खाएं।