सेहत

Vitamin-D: बिना सप्लीमेंट्स दूर करें विटामिन-D की कमी, शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स

Vitamin-D, विटामिन-D शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो हड्डियों को मजबूत रखने, इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने और मूड को स्थिर रखने में मदद करता है।

Vitamin-D : सप्लीमेंट्स छोड़िए! विटामिन-D के लिए खाएं ये 5 देसी सुपरफूड्स

Vitamin-D, विटामिन-D शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो हड्डियों को मजबूत रखने, इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने और मूड को स्थिर रखने में मदद करता है। इसकी कमी से शरीर में थकावट, मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों में कमजोरी और इम्यून सिस्टम की क्षमता में गिरावट देखी जा सकती है। आइए जानते हैं ऐसे 5 सुपरफूड्स के बारे में जो नेचुरली Vitamin-D से भरपूर होते हैं

1. मशरूम

मशरूम एकमात्र ऐसा प्लांट-बेस्ड फूड है जो सूरज की रोशनी से Vitamin-D बना सकता है। खासकर ‘शिटाके’ और ‘मैटेक’ मशरूम में यह मात्रा अधिक होती है। जब इन्हें थोड़ी देर धूप में रखा जाता है तो इनमें विटामिन-D2 का स्तर बढ़ जाता है। इसे आप सलाद, सूप या सब्जी के रूप में खा सकते हैं। धूप में रखे मशरूम को भूनकर या ग्रिल करके खाएं।

q13lcrng egg

2. अंडे की जर्दी

अगर आप नॉन-वेज खाते हैं तो अंडे की जर्दी विटामिन-D पाने का बेहतरीन सोर्स है। एक मीडियम साइज के अंडे की जर्दी में लगभग 37 IU Vitamin-D पाया जाता है। ध्यान रखें कि अंडे को ज़्यादा पकाएं नहीं क्योंकि इससे विटामिन-D की मात्रा कम हो सकती है। उबले या सॉफ्ट बॉयल्ड अंडे सुबह के नाश्ते में लें।

Read More : Aloevera Gel: झड़ते बालों को कहें अलविदा, अपनाएं एलोवेरा जेल का जादू

3. फोर्टिफाइड दूध और अनाज

आजकल बाजार में मिलने वाला दूध, सोया मिल्क, ओट्स मिल्क और ब्रेकफास्ट सीरियल्स विटामिन-D से फोर्टिफाइड होते हैं। ये उन लोगों के लिए बेहतर हैं जो शाकाहारी हैं और जानवरों से प्राप्त चीजें नहीं लेते। सुबह के नाश्ते में एक कटोरी फोर्टिफाइड सीरियल्स के साथ दूध लें।

paneer nutrition facts

4. दही और पनीर

दूध से बनी चीजों में प्राकृतिक रूप से विटामिन-D कम मात्रा में होता है, लेकिन फुल फैट दही और पनीर इसे प्राकृतिक रूप से अवशोषित करने में मदद करते हैं। दही में मौजूद प्रॉबायोटिक बैक्टीरिया भी विटामिन-D के अवशोषण में मदद करते हैं। दोपहर के खाने के साथ दही या नाश्ते में पनीर के टुकड़े लें।

Read More : Fat Loss Tips: वजन घटाने के 10 आसान टिप्स, जानिए फिटनेस कोच की एक्सपर्ट सलाह

02 05 2023 world tune day 2023 f 23400735

5. फिश खासकर सैल्मन और टूना

जो लोग नॉन-वेज खाते हैं उनके लिए सैल्मन, टूना और मैकेरल जैसी मछलियां विटामिन-D का बेहतरीन स्रोत हैं। 100 ग्राम सैल्मन मछली में लगभग 526 IU विटामिन-D पाया जाता है। स्टीम, ग्रिल या बेक कर के इन फिशेज़ को सेवन करें।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button