सेहत

Sleep Time जानिए किस उम्र में कितना सोना जरूरी? पूरी नींद लेने से मिलता है ये फायदा

नींद का हमारे स्वास्थ्य से गहरा नाता है। आप कितने घंटे सो रहे हैं और आपको अच्छी नींद आ रही है या नहीं, यह भी तय करता है कि आप कितने स्वस्थ हैं। शरीर के ठीक तरह से संचालन के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। अधिकतर लोगों को इस बात का पता नहीं होता कि कितने घंटे की नींद उनके लिए पर्याप्त होती है।

Sleep Time जानें किस उम्र के व्यक्ति को कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए, ये है सही तरीका


Sleep Time भागदौड़ भरी जिंदगी ने लोगों का चैन छीन लिया है। घंटों मेहनत करने के बाद भी लोग तनाव और एंग्‍जाइटी में जी रहे हैं जिसका सीधा असर उनकी रात की नींद पर पड़ रहा है। कई लोग तनाव को दूर रखने के लिए रातभर टीवी या मोबाइल पर सिनेमा देखते हैं या कई लोग दुनियादारी की चिंता में रात की नींद से हाथ धो बैठे हैं। जिसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। नेशनल स्‍लीप फाउंडेशन की मानें तो अगर आप हेल्‍दी जीवन जीना चाहते हैं तो कम से कम 7 घंटे की रात की नींद बहुत जरूरी है। यही नहीं, आपको यह भी बता दें कि बेहतर हेल्‍थ और ग्रोथ के लिए हर उम्र के लोगों की नींद की जरूरत भी बदलती रहती है। ऐसे में हम बता रहे हैं कि किस उम्र में कितना सोना जरूरी होता है।

किस उम्र में कितना सोना जरूरी?

नवजात शिशुओं को तकरीबन 14-17 घंटे की नींद लेनी चाहिए, लेकिन उन्हें 19 घंटे से ज्यादा नहीं सोने देना चाहिए।

वहीं, 4 से 11 महीने के शिशुओं को 12 से 15 घंटे की नींद लेनी चाहिए, लेकिन कम से कम 10 घंटे भी नींद उनके लिए पर्याप्त है।

12 महीने से 35 महीने यानी एक साल से ज्यादा और ​3 साल से कम आयु के बच्चों को 12 से 14 घंटे की नींद होनी चाहिए।

1 से 2 साल के बच्चों के लिए कम से कम 11 से 14 घंटों की नींद जरुरी मानी जाती है, लेकिन 9 से 16 घंटे तक की नींद भी उनके लिए पर्याप्त है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

3 से 5 साल के बच्चों के लिए 10 से 13 घंटों की नींद जरुरी मानी जाती है। इस आयु वर्ग के बच्चों को 8 घंटे से कम और 14 घंटे से ज्यादा की नींद नहीं लेनी चाहिए।

11 वर्ष की किशोरावस्था से 18 साल की युवावस्था तक करीब 9 घंटे की नींद जरूरी है। 18 साल से अधिक उम्र के व्यस्कों के लिए औसतन 8 घंटे की नींद जरूरी है. वहीं, बुजुर्गों के लिए भी 8 घंटे की नींद जरूरी बताई जाती है।

18-25 साल यानि नौजवान वयस्कों के लिए 7-9 घंटों की सलाह दी गई है, लेकिन ये 6 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए। 26 से 64 आयु वर्ग के लोगों के लिए भी यही मानक रखा गया है।

65 साल से ज़्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए 7 से 8 घंटे की नींद लेने की सलाह दी गई है. इन्हें 5 घंटे से कम और 9 घंटे से ज्यादा नहीं सोना चाहिए।

Read More:अगर मोबाइल या लैपटॉप पर बीत रहा ज्यादा वक्‍त, तो ऐसे बचाएं अपनी आंखें: Eye Care

पूरी नींद लेने से मिलता है ये फायदा

1. कम सोने से ओबेसिटी यानी वजन बढ़ने की समस्‍या हो सकती है।

2. पूरी नींद लेने पर आपकी याददाश्‍त शक्ति मजबूत रहती है और आप भूलते नहीं।

3. ऐसा करने से एथलेटिक और फिजिकल परफॉर्मेंस बढ़ा रहता है।

4. रात में सात घंटे सोने से हार्ट से संबंधित बीमारियों को खतरा कम रहता है।

5. नींद पूरी ना लें तो इससे डायबिटीज टाइप टू का खतरा पैदा हो सकता है।

6. ना सोने से डिप्रेशन, एंग्‍जायटी जैसी मेंटल हेल्‍थ से जुड़ी समस्‍या हो सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button