सेहत

Surya Namaskar Benefits: रोजाना सूर्य नमस्कार से करें अपने दिन की शुरूआत, दिल और दिमाग दोनों के लिए है जरूरी

Surya Namaskar Benefits: सूर्य नमस्कार एक ऐसा योग है, जो आपको हेल्दी रहने में काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको रोज बस 10 मिनट का समय निकालना है। हालांकि इसे सुबह सूर्योदय के समय करने की कोशिश करें और हमेशा खाली पेट ही करें।

Surya Namaskar Benefits: रोजाना सूर्य नमस्कार करने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

हमारी लाइफस्टाइल इतनी बदल चुकी है कि हम खुद के लिए एक घंटा भी नहीं निकाल पाते हैं। इस वजह से न जाने कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिन भर डेस्क पर बैठे रहने से कई शारीरिक और मानसिक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन इसमें योग आपकी सहायता कर सकता है। योग सालों से शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए जाना जाता आया है। इसके फायदों के कारण यह दुनिया भर में प्रचलित हो रहा है। आपको बता दें कि सूर्य नमस्कार एक ऐसा योग है, जो आपको हेल्दी रहने में काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको रोज बस 10 मिनट का समय निकालना है। हालांकि इसे सुबह सूर्योदय के समय करने की कोशिश करें और हमेशा खाली पेट ही करें। आइए जानते हैं क्या होते हैं रोज सूर्य नमस्कार करने के फायदे।

सूर्य नमस्कार के आसन Surya Namaskar Benefits

सूर्य नमस्कार का अर्थ होता है, सूरज को प्रणाम करना। क्योंकि वह पूरी धरती के ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। इसमें सूरज को नमन करते हुए अलग-अलग योगासनों को किया जाता है, जिनके नाम हैं-

  • प्रणामासन
  • हस्तउत्तनासन
  • पादहस्तासन
  • अश्व संचालनासन
  • दंडासन
  • अष्टांग नमस्कार
  • भुजंगासन
  • अधोमुख शवासन
  • अश्व संचालासन
  • पादहस्तासन
  • हस्तउत्तनासन
  • प्रणामासन

इन बारह आसनों को इसी क्रमांक में किया जाता है। इसे देखकर आप समझ सकते हैं, कि जिस आसन से हमने शुरू किया था, समाप्त भी उसी आसन से करना है। इसे आप अपनी सुविधा और क्षमता के हिसाब से रोज कर सकते हैं। सूर्य नमस्कार करने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

रोजाना सूर्य नमस्कार करने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

स्वस्थ पाचन-तंत्र Surya Namaskar Benefits

रोज सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने से पाचन दुरुस्त रहता है। यह पाचन-तंत्र में रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे आंतों की कार्यक्षमता में सुधार होता है। इसके नियमित अभ्यास से गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

Read More:- International Yoga Day 2024: कैसे योग और आध्यात्म हैं एक दूसरे के पूरक, एक क्लिक में जानें सब कुछ

शरीर को करे डिटॉक्स

सूर्य नमस्कार के दौरान गहरी सांस खींचने और छोड़ने से फेफड़ों तक हवा पहुंचती है। इससे खून तक ऑक्सीजन पहुंचती है, जिससे कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य जहरीली गैसों से छुटकारा मिलता है। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है और इम्यूनिटी बढ़ती है।

त्वचा में लाए निखार Surya Namaskar Benefits

सूर्य नमस्कार करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर के महत्वपूर्ण अंग सुचारु रूप से काम कर पाते हैं। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, आपकी त्वचा और चेहरे पर भी निखार आता है। सूर्य नमस्कार चेहरे पर झुर्रियों और बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में भी मदद करता है। अगर आप खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाना चाहते हैं, तो इस आसन को रोजाना करें।

पेट की चर्बी होती है कम Surya Namaskar Benefits

सूर्य नमस्कार करने के दौरान पेट के आंतरिक अंगों की स्ट्रेचिंग होती है। इससे पेट की मांसपेशियां मजबूत और टोन होती हैं। रोज इस आसन को करने से बैली फैट को कम करने में मदद मिल सकती है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद Surya Namaskar Benefits

सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से महिलाओं को कई लाभ मिल सकते हैं। यह हार्मोन्स को संतुलित करता है और पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने में भी मदद करता है। रोज इस आसन को करने से अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही, पीरियड्स के दर्द से भी राहत मिल सकती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा Surya Namaskar Benefits

सूर्य नमस्कार न सिर्फ आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और बल भी प्रदान करता है। यह कॉर्टिसोल के स्तर को कम करता है, जिससे तनाव और एंग्जाइटी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। इसके नियमित अभ्यास से एकाग्रता और याददाश्त क्षमता में भी सुधार हो सकता है।

वजन कम होता है Surya Namaskar Benefits

वजन घटाने के लिए भी सूर्य नमस्कार बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर के अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद करता है। इसे करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे मोटापा कम होता है।

शरीर में आता है लचीलापन Surya Namaskar Benefits

सूर्य नमस्कार के अलग-अलग आसन शरीर के अलग अलग अंगों पर प्रभाव डालते हैं। इससे पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है और शरीर लचीला बनता है। यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत और फ्लेक्सिबल बनाता है।

दिल के लिए फायदेमंद Surya Namaskar Benefits

सूर्य नमस्कार के आसन दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। साथ ही, तनाव कम होने, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने और लंबी सांसों के जरिए ज्यादा ऑक्सीजन शरीर में आने की वजह से दिल पर दबाव कम पड़ता है और वह बेहतर तरीके के काम कर पाता है।

सूर्य नमस्कार करने की सावधानी Surya Namaskar Benefits

  • सूर्य नमस्कार करने से पहले और बाद में कुछ भी न खाएं। सूर्य नमस्कार करने से पहले वार्म-अप जरूर करें।
  • अगर आपको कोई हेल्थ इश्यू है तो फिर अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लीजिए।
  • मासिक धर्म और गर्भावस्था के दौरान सूर्य नमस्कार से बचना चाहिए।
  • शरीर की सही मुद्रा बनाए रखने के लिए निर्देशों का ठीक से पालन करें।
  • कठिन मुद्रा में बहुत देर तक रहने की कोशिश न करें। क्योंकि इससे शरीर को परेशानी हो सकती है।
  • सूर्य नमस्कार करते समय आरामदायक कपड़े पहनें जिससे आप आराम से और बिना रुके अभ्यास कर सकें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button