सेहत

Food for strong Immunity: आंवला से लेकर अदरक ठंड के लिए हैं ये अमृत, यूं करें सेवन

Food for strong Immunity: बीमारियों से रहना है दूर तो ज़रूर करें किचन में रखी इन चीजों को ट्राई

Highlights –

  • आयुर्वेदिक चीजें हमारे लिए कितनी जरूरी होती है ये शायद हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है।
  • हमारे आयुर्वेद में कुछ ऐसी चीजें बताई गई है जिनका नियमित रूप से सेवन करने से कई रोगों से मुक्ति मिलती है साथ ही साथ हमारी त्वचा हमेशा फ्रेश और यंग दिखती है।

Food for strong Immunity : आयुर्वेदिक चीजें हमारे लिए कितनी जरूरी होती है ये शायद हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। हमारे आयुर्वेद में कुछ ऐसी चीजें बताई गई है जिनका नियमित रूप से सेवन करने से कई रोगों से मुक्ति मिलती है साथ ही साथ हमारी त्वचा हमेशा फ्रेश और यंग दिखती है। इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक है आंवला। ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि आंवला विटामिन-सी से भरपूर होता है। इसका लाभ हमको हर मौसम में मिलता है आंवला हमारे आंखोंबालों और त्वचा के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही साथ यह हमें कई और चीजों में भी लाभ देता है। जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। अक्सर लोग आंवला जूस के सेवन को लेकर हमेशा दुविधा में रहते हैं कि इसका सेवन कब करना चाहिए और कब नहीं। तो चलिए आज हम आपको बताते है आपको आंवला जूस का सेवन कब और कैसे करना चाहिए।

इसके साथ ही हम आपको किचन में रखें आम चीजों से ठंड में राहत आप कैसे पा सकते हैं इसके बारे में भी बताने जा रहे हैं।

जाने कब और कितनी मात्रा में पीना चाहिए आंवला जूस

अगर आप सुबह उठ कर खाली पेट आंवला जूस का सेवन करना पसंद करते है तो आपको सुबह खाली पेट केवल 10 मिलीग्राम आंवला जूस का ही सेवन करना चाहिए। आप चाहे तो कुछ समय बाद इससे बढ़ाकर 20 मिलीग्राम कर सकते हैं। इससे ज्यादा आंवला जूस का सेवन आपको नहीं करना चाहिए। इससे ज्यादा आंवला जूस का सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। चाहे तो इसे 10-10 मिलीग्राम कर के दो बार में भी ले सकते हैं।  साथ ही आपको बिना पानी के आंवला जूस कभी नहीं पीना चाहिए। आप गुनगुने पानी में  2-3 बड़े चम्मच आंवला जूस मिलाकर पी सकते है। इससे आप खाली पेट किसी भी तरह के साइड इफेक्ट होने से बचे रहेंगे।

जाने आंवला जूस पीने के फायदे

1. आपको बता दें कि आंवला जूस हमारी आँखों के लिए अमृत समान होता है। आंवला जूस हमारी आँखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होता है। इतना ही नहीं आप चाहें तो रोज एक चम्मच आंवला के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर ले सकते है। इससे मोतियाबिंद की समस्या भी खत्म हो जाती है।

2. अगर आपको बार बार बुखार आता है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप आंवले के रस में छौंक लगाकर इसका सेवन कर सकते है। इतना ही नहीं अगर आपको दांतों में दर्द और कैविटी की समस्या होती है तो आप आंवले के रस में थोड़ा सा कपूर मिला कर इससे मसूड़ों पर लगाते है तो आपको आराम मिलता है।

3. अगर आपके चेहरे पर बहुत सारे दाग धब्बे है और आप इन्हे हटाकर एक खूबसूरत फेस चाहते है तो इसके लिए आपको आंवला जूस का सेवन करना चाहिए। आपको बता दे कि आंवले का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ और चमकदार होती है साथ ही साथ झुर्रियां भी कम हो जाती हैं।

ठंड दिन प्रतिदिन बढ़ रही है ऐसे में जरूरी है कि हम अपने इम्यून को स्ट्रांग बनाएं। जिससे हम सुरक्षित रह सकें। खाने पीने का विशेष ध्यान रखें। ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे आपका इम्यून स्ट्रांग हो।

तो चलिए ऐसी ही कुछ चीजों के नाम बताते हैं जो आपके इम्यून को मजबूत करने में मददगार साबित होंगे।

Read more: Non-Dairy Calcium Rich Foods: सर्दियों में खाएं ये नॉन – डेयरी फूड जिनमें हैं दूध जैसी ताकत और बन जाए तंदुरुस्त

अदरक

अदरक हर घर की रसोई में बड़ी ही आसानी से मिल जाने वाली चीज है। जिसका उपयोग हम सब्जी के साथ-साथ चाय में भी करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैंजो कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होते हैं। इतना ही नहीं यह हमारे इम्यून को भी मजबूत करता है। ठंड में अक्सर लोग सर्दी जुकाम हो जाने के बाद अदरक का एक टुकड़ा मुंह में रखते हैं जिससे उन्हें जल्दी राहत मिलती है।

आंवला

आंवला बाजार में बड़ी आसानी से मिल जाने वाला फल है। कई घरों में तो इसका अचार भी बनाया जाता है। यह विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत है। यह हमारे सौंदर्य को भी बढ़ाता है। इसके अलावा यह हमारे इम्यून को भी मजबूत करता है।

लहसुन

यह भी हमारी रसोई में आसानी से मिल जाने वाली चीज है। जिसका इस्तेमाल हम सब्जी के साथ-साथ कच्चा खाने में भी करते हैं। ऐसा कहा जाता है यदि प्रतिदिन सुबह खाली पेट लहसुन खाया जाए तो यह हमारे इम्यून को और भी मजबूत बनाता है।

गिलोय

गिलोय एक बेल की तरह होती है। जो किसी भी पेड़ पर चढ़ी होती है। अक्सर हम इसके बारे में सुनते हैं। लेकिन क्या आपको पता है गिलोय हमारे इम्यून को भी मजबूत करने में मददगार साबित होती है। इसे स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर माना जाता है।

लौंग

लौंग भी आसानी से हमारे घरों में मिल जाता है। ठंड में लोग अक्सर चाय में इसका प्रयोग करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कई सारी समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित होते हैं। लौंग हमारे इम्यून को भी स्ट्रांग बनाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button