सेहत

Remedy In Period Pain: पीरियड के दर्द से तुरंत राहत दिलाते हैं शीशम के पत्ते, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Remedy In Period Pain: शीशम का इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है। यह औषधीय युक्त पेड़ है, जो महिलाओं की पीरियड से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

Remedy In Period Pain: पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होते हैं शीशम के पत्ते

आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं को पीरियड से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जैसे इर्रेग्यूलर पीरियड, पेट और पीठ में असहनीय दर्द। यह सब परेशानियां शरीर में हॉर्मोन्स का बैलेंस बिगड़ने के कारण होता है। जिससे निजात पाने के लिए लड़कियां व महिलाएं डॉक्टरी सलाह पर दवाओं का भी सेवन करती हैं। जबकि इनका इलाज घरेलू नुस्खों से भी किया जा सकता है। पीरियड से जुड़ी दिक्कतों में शीशम के पत्ते आपको राहत दिला सकते है। इनका इस्तेमाल कैसे करना है आपको आगे आर्टिकल में बताया जा रहा है।

पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होते हैं शीशम के पत्ते

हार्मोनल संतुलन

शीशम की पत्तियों हार्मोनल उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने में सहायक होती हैं। पूरे मासिक धर्म चक्र के दौरान हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव से मूड में बदलाव, थकान और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। शीशम की पत्तियों में फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं, जो शरीर में एस्ट्रोजन के प्रभाव की तरह कार्य करते हैं। हार्मोन के स्तर को धीरे-धीरे नियंत्रित करके, ये पत्तियां मूड स्विंग जैसे लक्षणों को कम करने और मासिक धर्म के दौरान इमोशनली बैलेंस को बनाने में मदद करती हैं।

दर्द से राहत

अधिकतर महिलाओं को मासिक धर्म में ऐंठन की समस्या होती है। शीशम की पत्तियों में एनाल्जेसिक गुण होते हैं जो ऐंठन से जुड़ी परेशानी को कम करने में मदद कर सकते हैं। इन पत्तियों में ऐसे कंपाउंड होते हैं जो नेचुरली दर्द निवारक के रूप में कार्य करते हैं। यह मांसपेशियों की ऐंठन को शांत करते हैं और मासिक धर्म की ऐंठन को कम करते हैं।

Read More:- PCOS Women Risk Of Suicide: पीरियड्स की इस बीमारी को नहीं बर्दाश्त कर पातीं महिलाएं, आत्महत्या के मामले बढ़े, ऐसे करें बचाव

सूजन को कम करें

मासिक धर्म से जुड़ी कई समस्याओं में सूजन को भी शामिल किया जाता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को सूजन और स्तन में दर्द हो सकता है। शीशम की पत्तियां एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने और संबंधित लक्षणों को कम करने में मदद करती हैं।

पीरियड्स साइकिल को नॉर्मल करें

अनियमित मासिक चक्र महिलाओं की लाइफस्टाइल को प्रभावित कर सकता है। शीशम की पत्तियों का उपयोग मासिक धर्म चक्र को नियंत्रित करने किया जा सकता है। इन पत्तियों में पाए जाने वाले फाइटोएस्ट्रोजेन हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे पीरियड साइकिल नॉर्मल होती है।

मूड में सुधार

पीरियड्स के दौरान होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव मूड को प्रभावित कर सकते हैं। शीशम की पत्तियों में ऐसे यौगिक होते हैं जो तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) पर शांत करते है और चिंता को कम करते हैं। मूड स्विंग को कम करके और इमोशन्स को बैलेंस करते हैं।

पीरियड्स में शीशम के पत्तों का इस्तेमाल कैसे करें

  • इसके उपयोग के लिए आप शीशम के पेड़ से इसकी पत्तियों को तोड़ लें।
  • अब इन पत्तियों को साफ पानी से धो लें।
  • एक पैन में करीब दो कप पानी उबालें।
  • इस पानी में करीब 7 से 8 पत्ते शीशम के डालें।
  • अब पानी को तब तक उबाले जब तक वह आधा न रह जाए।
  • इसके बाद गैस बंद करें और गुनगुने पानी को पी लें।

यह नुस्खा भी करें ट्राई

We’re now on WhatsApp. Click to join

अजवाइन पानी पिएं

आप एक गिलास पानी में 01 चम्मच अजवाइन, 01 चम्मच सौंफ, और आधा कटा अदरक डालकर अच्छे से उबाल लीजिए। फिर आप सिप-सिप करके इस पानी को पी लीजिए। यह नुस्खा आपको इंस्टेंट पीरियड पेन से राहत देगा।

खान पान रखें अच्छा

पीरियड के दौरान हमारे शरीर से बहुत ज्यादा ब्लड निकल जाता है। ऐसे में आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। आपको ऐसी चीजों का सेवन करना है, जो आपके ब्लड लेवल को बनाए रखें, जैसे रेड मीट, मछली, गाजर, ब्रोकली, ओट्स, स्वीट पोटैटो और डार्क चॉकलेट।

फिजिकल वर्क न करें

पीरियड के दौरान हमारा शरीर हाइबरनेशन मूड में होता है। इस दौरान बॉडी में हॉर्मोन्स का लेवल बहुत लो होता है। इसलिए आप पीरियड में फीजिकल वर्क जबरदस्ती ना करें। इस दौरान जितना हो आप आराम करें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button