लाइफस्टाइल

Watermelon vs Muskmelon: गर्मियों में सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद- तरबूज या खरबूजा? एक क्लिक में दूर करें अपनी कंफ्यूजन

Watermelon vs Muskmelon: अगर आप वेट लॉस के लिए डाइट प्लान करने वाले हैं तो इन दोनों ही फलों को आप लिस्ट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि इन दोनों में आपको शुगर और कार्बोहाइ्रेट की कम मात्रा मिलेगी।

Watermelon vs Muskmelon: क्या एक साथ कर सकते तरबूज या खरबूजा का सेवन?

गर्मियों के मौसम में खुद को हाइड्रेट रखने की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। गर्मियों में बाजार में कई तरह के फल मिलते हैं। जिसमें से तरबूज, खरबूजा, आम, सेब, अंगूर, कीवी जैसे कई फल शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी में तरबूज और खरबूज में से सबसे ज्यादा फायदेमंद क्या होता है। आपाको बता दें कि इन दोनों ही फलों में पानी की मात्रा काफी अच्छी होती है। जो हमारी बॉडी को हाइड्रेट रखती है। इससे हमें गर्मी से राहत मिलती है। इसलिए ये दोनों ही फल काफी पौष्टिक होते हैं। लेकिन हम यहां आपको बताएंगे कि कौन सा फल ज्यादा अच्छा होता है।

तरबूज

आपको बता दें कि तरबूज अपने लाल गूदे और रसीले स्वाद के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही ये गर्मी के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है। तरबूज में 90% से अधिक पानी होता है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यह फल हाइड्रेशन का पावरहाउस है। इसकी हर बाइट शरीर को तरोताजा कर देती है। इसके अलावा, तरबूज पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। जो शरीर के तरल पदार्थ के संतुलन को बनाए रखने में सहायता करता है। आपको बता दें कि तरबूज विटामिन ए और सी का भी एक अच्छा स्रोत है। इसकी प्राकृतिक मिठास इसे हाइड्रेटिंग स्नैक्स, स्मूदी और ड्रिंक्स अच्छा विकल्प बनाती है। गर्मी के दिनों में लोग इसे तरह तरह से इस्तेमाल करते हैं। कोई डायरेक्ट फ्रूट कट करके खाता है तो कोई इसका जूस निकाल लेता है। कई इसे एक अच्छे Beverages की तरह मोजिटो बनाकर पीते हैं। कुल मिलाकर ये हर तरह से हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है।

Read More:- Magnesium Rich Foods: बढ़ती उम्र को रोक देंगे मैग्नीशियम से भरी ये चीजें, 50 के बाद भी दिखेंगे जवां-जवां

खरबूजा

तरबूज को अगर गर्मियों में कोई फल टक्कर देता है तो वो खरबूजा हर है। खरबूजा भी इड्रेटिंग पॉवर का दावा करता है। अपनी मीठी सुगंध और नारंगी गूदे के साथ, खरबूजा गर्मियों के लिहाज से अच्छा फल माना जाता है। हालांकि तरबूज की तुलना में इसमें पानी की मात्रा थोड़ी कम है, फिर भी खरबूजा एक हाइड्रेटिंग पंच है। विटामिन ए और सी के साथ-साथ पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक खनिजों से भरपूर, खरबूजा हाइड्रेशन के लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही ये कई स्वास्थ्य लाभ भी हमें प्रदान करता है। इसमें मौजूज हाई फाइबर पाचन में सहायता करती है, जबकि एंटीऑक्सिडेंट मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं और स्किन के लिए बढ़िया होते हैं।

दोनों में किसका सेवन अधिक फायदेमंद

वैसे तो दोनों ही फल किसी न किसी तरह से आपके लिए लाभदायक हैं। इन दोनों में आधे से ज्यादा खूबी एक जैसी हैं लेकिन तरबूज में लाइकोपीन पाया जाता है जो खरबूज में नहीं पाया जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। अपने आहार में विभिन्न प्रकार के हाइड्रेटिंग फलों को शामिल करने से पर्याप्त तरल पदार्थ का सेवन सुनिश्चित होता है और गर्मी के दौरान आपके शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक विटामिन और खनिज मिलते हैं। ऐसे में हाइड्रेशन के लिए आप तरबूज को चुन सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

क्या एक साथ कर सकते दोनों का सेवन

गर्मियों में ये दोनों ही फल घरों में खूब लाए जाते हैं। सुबह या दोपहर में इन दोनों को खाना सही माना जाता है। इसका सेवन एक साथ भी आप कर सकते हैं, लेकिन अगर आप इन्हें रात में खाते हैं, तो बता दें कि ये सेहत के लिए सही नहीं है। दोनों ही फल हाई फाइबर वाले हैं, ऐसे में पचने में समय लेते हैं। इसके अलावा इस बात का भी ख्याल रखें कि इन्हें खाने के तुरंत बाद पानी पीने से भी बचें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button