सेहत

5 हेल्थ टिप्स जो हर महिला को बढ़ती उम्र के साथ फॉलो करने जाहिए 

बढ़ती उम्र के साथ ऐसे रखें खुद को हेल्दी


खुद के लिए समय निकलना और खुद का ख्याल रखना ये तो आम बात है ऐसा सबको लगता है लेकिन अगर आप अपने घर पर अपनी माँ को देखे तो आपको समझ आएगा कि उनके पास सबके लिए समय होता, वो सबका ख्याल रहती है लेकिन उनके पास अपने लिए ही समय नहीं होता। फिर चाहे ये सुबह पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना हो या एक कप ग्रीन टी, उनके पास खुद के लिए 10 मिनट भी नहीं होते। अक्सर महिलाएं अपने घर और घर वालों की देखभाल करते हुए खुद को ही भूल जाती है। लेकिन अब समय बदल रहा है आज महिलाएं अपने स्वास्थ्य के बारे में पहले से ज्यादा जागरूक है। अपने देखा होगा जब महिलाएं 20 से 30 की उम्र में होती है तो वो इस समय एक्सपेरिमेंट्स और नई चीजें ट्राय करना पसंद करती है। लेकिन जब वो एक बार 30 की उम्र पार कर लेती है तो कुछ चीजें उनके लिए जरुरी हो जाती है। तो चलिए आज हम आपको बतायेगे ऐसे हेल्थ टिप्स जो हर महिला को बढ़ती उम्र के साथ फॉलो करनी चाहिए।

डाइट: हर महिला को बढ़ती उम्र के साथ अपनी डाइट का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। बढ़ती उम्र में महिलाओं को अपने डाइट में कुछ पोषक तत्व जैसे फाइबर, आयरन, विटामिन डी, प्रोटीन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा लेनी चाहिए अगर आप अपनी डाइट से इन पोषक तत्वों की कमी पूरी नहीं कर पा रहे तो आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेकर आप सप्लीमेंट्स भी ले सकते है।

और पढ़ें: महिलाओं की तुलना में पुरषो को अधिक खतरा होता है इन बीमारियों का

अपना वजन मेनटेन रखे: बढ़ती उम्र के साथ वजन बढ़ना और डायबिटीज जैसी समस्याएं होना आम बात है। ऐसे में आपको अपना एक स्वस्थ वजन मेनटेन कर के रखना चाहिए। इस उम्र में आपको ज्यादा जंक फूड, फास्ट फूड और अधिक मीठी चीजों से दूर रहना चाहिए क्योकि ये बात तो सभी जानते है कि बढ़ते वजन के साथ हमारे शरीर में कई बीमारियां घर भी कर जाती है।

रेगुलर चेकअप्स: बढ़ती उम्र में अपनी डाइट और वेट का ध्यान रखने के साथ -साथ आपको कई और चीजों का भी ध्यान रखना चाहिए जैसे रेगुलर चेकअप्स। आपको साल में एक बार तो रेगुलर चेकअप्स के लिए जरूर जाना चाहिए। आप चाहो तो अपने डॉक्टर से पहले से ही अपॉइंटमेंट बुक कर लें। आज टाइम पर जा कर अपना रेगुलर चेकअप्स करा ले। आपको अपने थायरॉइड, शुगर लेवल्स, हार्मोनल इम्बैलेंस, कोलेस्टेरॉल औ हाइपरटेंशन आदि का टेस्ट जरूर करना चाहिए।

स्मोकिंग: बढ़ती उम्र के साथ आपको स्मोकिंग से भी दूरी बनाना लेनी चाहिए। ये आपको कई बीमारी से बचने के साथ साथ आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को भी स्ट्रॉन्ग बनाता  है इतना ही नहीं स्मोकिंग से दूरी बनाने के बाद आपको हृदय से जुड़े रोग होने की संभावनाएं भी कम हो जाती है।

पर्याप्त नींद लें: पर्याप्त नींद लेनी से न सिर्फ आपका स्ट्रेस मैनेज होता है बल्कि मानसिक जागरूकता और सतर्कता को बनाए रखने के लिए भी 7-8 घंटे की नींद बहुत जरुरी है। आपको सोने से दो घटे पहले ही डिनर कर लेना चाहिए। साथ ही आपको सोने से पहले डिजिटल स्क्रीन से दूरी बना लेनी चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button