सेहत

High Cholesterol Cure Tips: हाई कोलेस्ट्रॉल की छुट्टी कर देंगी ये चीजें, डेली रूटीन में करें शामिल, दिल भी रहेगा सेहतमंद

High Cholesterol Cure Tips: दुनिया भर में मौत का सबसे बड़ा कारण दिल है। दिल से जुड़े रोगों की वजह से हर साल लगभग 17.9 मिलियन लोगों की मौत होती है। ऐसे में दिल की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। दिल से जुड़े रोगों के कई कारण हैं जिनमें आपकी डाइट भी शामिल है।

High Cholesterol Cure Tips: साबुत अनाज का करें सेवन, दिल को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं क्या नहीं

दुनिया भर में मौत का सबसे बड़ा कारण दिल है। दिल से जुड़े रोगों की वजह से हर साल लगभग 17.9 मिलियन लोगों की मौत होती है। ऐसे में दिल की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। दिल से जुड़े रोगों के कई कारण हैं जिनमें आपकी डाइट भी शामिल है। आप क्या खाते-पीते हैं, इसका सीधा असर आपके दिल के स्वास्थ्य पर पड़ता है। वहीं हमारी कुछ आदते हैं भी हैं जो इसका कारण बनती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाई कोलेस्ट्रॉल संपूर्ण शरीर के लिए खतरनाक है, इसे नियंत्रित रखने के लिए कम उम्र से ही प्रयास करते रहना जरूरी है।

वहीं फैट से भरपूर चीजें और शराब का सेवन कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करते हैं। कोलेस्ट्रॉल एक ऐसा पदार्थ है, जो खून की नसों को ब्लॉक करता है और शरीर में ब्लड फ्लो रोक देता है, जिससे दिल से जुड़े रोग, हार्ट अटैक और दिमागी अटैक यानी स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। High Cholesterol Cure Tips अगर आप अपने दिल को स्वस्थ और मजबूत रखना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको किसी भी कीमत पर अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। वहीं अपनी कुछ आदतों में भी बदलाव कर लेना चाहिए। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

जरूर करें नियमित व्यायाम High Cholesterol Cure Tips

व्यायाम और अपनी शारीरिक गतिविधि बढ़ाना भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल रखने का प्रभावी तरीका हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि व्यायाम की मदद से कोलेस्ट्रॉल में सुधार किया जा सकता है। मध्यम स्तर की शारीरिक गतिविधि हाई डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन (एचडीएल) यानी गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकती है। डॉक्टर की सलाह से रोजाना कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करें। व्यायाम को आप अपनी रोजाना की रूटीन में शामिल करें।

Read More:- Bad Combination With Tea: चाय के साथ बिल्कुल भी न खाएं ये चीजें, स्वाद बन सकती हे सजा, जानिए सेहत को क्या हो सकते हैं नुकसान

साबुत अनाज का करें सेवन High Cholesterol Cure Tips

आपको अपने खाने में रिफाइंड अनाज जैसे सफेद ब्रेड, सफेद पास्ता आदि की जगह साबुत अनाज वाली चीजें शामिल कर लेनी चाहिए। साबुत अनाज फाइबर, विटामिन, मिनरल्स से भरपूर होते हैं और आपके कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल रखते हैं। इससे आप दिल भी सेहतमंद रहता है।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं

अलसी के बीज High Cholesterol Cure Tips

रोजाना एक चम्मच अलसी का सेवन करने से आपको ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है और इसे खतरनाक लेवल तक पहुंचने से रोक सकता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा है। रोजाना लगभग चार बड़े चम्मच अलसी के बीज खाने से आपको फायदा हो सकता है। अलसी के बीजों में पाया जाने वाला अल्फा-लिनोलेनिक एसिड उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जिन्हें हृदय रोग है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

नट्स High Cholesterol Cure Tips

नट्स में अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है और सैचुरेटेड फैट कम होता है। नट्स खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है। नट्स फाइबर से भरे होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को खून में अवशोषित होने से रोकने में मदद कर सकते हैं। दिल को स्वस्थ रखने वाले नट्स में बादाम, मूंगफली, अखरोट, हेज़लनट्स और पिकैन शामिल हैं।

सोया प्रोडक्ट्स High Cholesterol Cure Tips

सोया उत्पाद जैसे टोफू, टेम्पेह, एडामेम और सोया दूध दिल के स्वास्थ्य के लिए बढ़िया विकल्प हैं। इनके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। ऐसा माना जाता है कि मांस और क्रीम जैसीसैचुरेटेड फैट से भरी चीजों के बदले सोया उत्पाद का सेवन करना बेहतर विचार है।

चुकंदर का रस High Cholesterol Cure Tips

चुकंदर के रस को ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए जाना जाता है। यह नाइट्रेट (NO3) से भरपूर होता है जिसमें हाई बीपी को कम करने की क्षमता होती है। रोजाना एक गिलास चुकंदर का रस पीने से रक्त वाहिकाओं में सूजन के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है जोकि कोरोनरी हार्ट डिजीज वाले लोगों की बड़ी समस्या है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button