सेहत

Gulkand Benefits In Summer: गर्मियों में सेहत का खजाना है एक चम्मच गुलकंद का सेवन, शरीर को अंदरूनी ठंडक देने के साथ-साथ मिलेंगे कई फायदे

Gulkand Benefits In Summer: गुलाब के फूल में पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। तो जब इससे गुलकंद तैयार किया जाता है तो ये सारे पौष्टिक तत्व उसमें समाहित हो जाते हैं। इसके सेवन से कई सारी गंभीर बीमारियों से दूर रहा जा सकता है।

Gulkand Benefits In Summer: घर पर ऐसे बनाएं गुलकंद, फायदे इतने कि आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान

गुलकंद को गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जाता है। अधिकतर लोग पान में गुलकंद डलवाकर खाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इसका इस्तेमाल करते हैं। दरअसल यह स्वाद में मीठा और अच्छी सुगंध वाला होता है। गर्मियों में गुलकंद का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। इसे खाने से लू लगने का खतरा भी कम होता है। यह पेट की गर्मी को कम करता है और पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। Gulkand Benefits In Summer

गुलाब के फूल में पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। तो जब इससे गुलकंद तैयार किया जाता है तो ये सारे पौष्टिक तत्व उसमें समाहित हो जाते हैं। इसके सेवन से कई सारी गंभीर बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। गुलकंद का स्वाद लगभग हर किसी को भाता है और गर्मियों में तो इसका सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों में फायदा मिलता है। तो आइए, विस्तार से जानते हैं गर्मियों में गुलकंद खाने के फायदे –

गर्मी में गुलकंद खाने के फायदे Gulkand Benefits In Summer

लू लगने का खतरा कम

गुलकंद का स्वाद लेते ही आपको ठंडक का एहसास होता है न, यही ठंडक गर्मियों में पूरे शरीर को राहत देती है। इसके सेवन से बाॅडी हाइड्रेटेड रहती है। इसके सेवन से शरीर की गर्मी शांत होती है और लू से भी बचाव होता है। यह अधिक पसीना आने की समस्या से भी राहत दिलाता है। इससे कमज़ोरी और थकान से भी कुछ हद तक बचाव होता है।

शरीर को पहुंचाए ठंडक Gulkand Benefits In Summer

शरीर को ठंडक पहुंचाने में गुलकंद बेहद कारगर है। इसके सेवन से पेट का पीएच लेवल बैलेंस होता है और सीने में जलन की शिकायत भी नहीं होती है। इसके अलावा गर्मियों के कारण होने वाले कील-मुंहासों को भी दूर करने में गुलकंद का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

पाचन-तंत्र को स्वस्थ रखे Gulkand Benefits In Summer

लकंद खाने से हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। अगर गर्मियों में अक्सर आपका पेट खराब हो जाता है तो आपको गुलकंद का सेवन जरूर से जरूर करना चाहिए। नियमित रूप से गुलकंद का सेवन करने से पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

Read More:- Causes Of Acne: धूल मिट्टी के अलावा पिंपल्स का कारण बनते हैं ये फूड्स, ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

मुंह के छालों से राहत Gulkand Benefits In Summer

मुंह के छालों की सबसे बड़ी वजह पेट की गड़बड़ी होती है। तो पेट की समस्याएं दूर करने के लिए गुलकंद का सेवन फायदेमंद रहेगा। गुलकंद में मौजूद सौंफ और इलायची इसकी पोषण को और ज्यादा बढ़ा देते हैं। बड़े ही नहीं बच्चों के लिए भी गुलकंद का सेवन लाभदायक होता है।

चमकदार त्वचा के लिए Gulkand Benefits In Summer

गुलाब बहुत ही अच्छा ब्लड प्यूरीफायर भी है। इसके सेवन से खून साफ होता है। इस वजह से गुलकंद का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे चेहरे की चमक बढ़ती है। साथ ही कील-मुहांसों की समस्या दूर होती है।

एसिडिटी से दिलाए राहत Gulkand Benefits In Summer

आपको बता दें कि गुलकंद खाने से गैस, एसिडिटी और अपच से राहत पाई जा सकती है। इसे दूध या एक चम्मच ऐसे ही खाने से पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। गट हेल्थ को बेहतर बनाने में इसका सेवन काफी फायदेमंद माना गया है।

नींद के लिए बेहतर है गुलकंद Gulkand Benefits In Summer

दिनभर के स्ट्रेस और दिमागी थकान को दूर करने के लिहाज से भी गुलकंद का सेवन काफी फायदेमंद माना गया है। तासीर में ठंडा होने के कारण यह दिमाग की नसों को भी आराम पहुंचाता है और सुकून भरी नींद दिलाने में भी काफी कारगर साबित होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद Gulkand Benefits In Summer

गुलकंद खाने से आंखों को भी ठंडक मिलती है और लू के कारण होने वाली जलन या खुजली की समस्या नहीं होती है। ऐसे में, रोजाना एक चम्मच गुलकंद आपकी आंखों को हेल्दी रखने में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

वजन घटाने में मददगार Gulkand Benefits In Summer

अगर आप गर्मियों में वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना एक चम्मच गुलकंद का सेवन जरूर करें। इसमें लैक्सेटिव और ड्यूरेटिक गुण होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इससे बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।

घर में ऐसे बनाएं गुलकंद Gulkand Benefits In Summer

गुलकंद बनाने के लिए सामग्री

  • 5-6 गुलाब
  • 3 बड़े चम्मच चीनी या मिश्री
  • 1 बड़ा चम्मच सौंफ
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच शहद

घर में गुलकंद बनाने की विधि Gulkand Benefits In Summer

  • सबसे पहले ताजे देसी गुलाब या किसी भी गुलाब की सारी पंखुड़ियां निकालकर कपड़े पर फैला लें।
  • एक बर्तन में गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी को मिक्स करें और आंच पर चढ़ाएं। इसे दो मिनट तक चलाएं और जब चीनी पिघल जाए तो इसे आंच से उतार लें।
  • इसके बाद इलाचयी पाउडर और सौंफ मिलाएं। दो मिनट के बाद इसमें शहद मिलाएं। और चलाते रहें।
  • पूरी तरह से ठंडा होने पर इसे कांच के जार में रख लें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button