सेहत

Vegetable Juice Benefits: एक गिलास सब्जी का जूस हो सकता है आपके लिए वरदान, डायट में न करें मिस

Vegetable Juice Benefits: इम्युनिटी बढ़ाने  से लेकर इन्फेक्शन दूर भगाने तक सब्जी के जूस हैं बड़े फायदे


Highlights: 

  • जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
  • फल में फाइबर होते हैं जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।
  • सब्जियों का बना जूस भी शरीर को बहुत फायदे पहुंचाता है।

Vegetable Juice Benefits एक्सपर्ट्स कहते हैं कि फलों का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। फल में फाइबर होते हैं जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। हालांकि, सब्जियों का बना जूस भी शरीर को बहुत फायदे पहुंचाता है। सब्जियों में पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा हरे जूस पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के फायदे  पहुंचाते हैं।

सबसे पहले जानते हैं कि जूस से शरीर को क्या – क्या फायदे होते हैं।

इंफेक्शन रहते हैं दूर

अनार का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है। मौसमी सर्दी-जुकाम से यह जूस आपके आसपास भी नहीं आने देगा।

Vegetable Juice Benefits
Vegetable Juice Benefits

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

Read more: Health Tips for Women at 40: हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए 40 साल के बाद हर महिला को जरूर करा लेने चाहिए ये 7 टेस्ट

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में भी  जूस लाभकारी साबित होते हैं। जूस में विटामिन सी भी पाया जातो हैं जो इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में सहायक है और शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देता है।इसके फायदे बढ़ाने के लिए आप जूस में  एक चुटकी हल्दी और अदरक भी मिलाकर पी सकते हैं।

निखरती है त्वचा

जूस पीने पर त्वचा पर भी उसका असर नजर आने लगता है।  जूस में विटामिन सी होता है जो कोलेजन बनाने में मदद करता है और झुर्रियों का प्रभाव भी चेहरे पर कम नजर आते हैं।

नींद आती है अच्छी

 जूस को पीने पर नींद आने में मदद मिल सकती है। इसमें मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है जो अच्छी नींद लाने में सहायक है।आप इसे सोने से पहले पी सकते हैं

दिल की सेहत

जूस में कोलेस्ट्रॉल  कम करने वाला भी माना जाता है। इसमें पावरफूल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो LDL यानी बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।

आइये अब जानते हैं सब्जियों के जूस कितने लाभकारी होते हैं।

हरे जूस विटामिन-ए या विटामिन-सी या विटामिन-के जैसे कई पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत होता है। यह सभी पोषक तत्व शरीर को कई तरह से फायदा देते हैं।

Read More- Healthy Lifestyle Tips: मीठे की तलब से ये नुस्के दिलवा देंगे छुटकारा

  1. हरे जूस में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी अच्छी होती है, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मुक्त कणों से लड़ने में भी मदद करते हैं, जो दिल की बीमारियों को जन्म देने और प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखते हैं।

  2. ग्रीन जूस वजन को कम करने में भी मददगार साबित होते हैं। ये बिना कैलोरी जोड़े आपके पेट को आसानी से भर देते हैं। ये पाचन को बेहतर बनाते हैं जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

  3. ग्रीन जूस डिटॉक्स में भी मदद करते हैं। आप अपनी डाइट में हरे जूस को शामिल कर शरीर को तेजी से डिटॉक्स कर सकते हैं।

  4. हरे जूस शरीर में पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में भी मदद करते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button