सेहत

लहसुन का अधिक सेवन आपको पहुंचा सकता है नुकसान, बिल्कुल भी न करें ये गलतियां

जाने लहसुन का बहुत अधिक सेवन करने का नुकसान


हम सभी लोग अपने घर में पर लहसुन का उपयोग करते हैं । लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इससे हमें कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। क्या आपको पता है लहसुन को ‘प्राकृतिक एंटीबायोटिक’ भी कहा जाता है बता दें कि लहसुन में मौजूद औषधीय गुणों के कारण इससे प्राकृतिक एंटीबायोटिक भी कहा जाता है। इसके साथ ही इसमें कई सारे और गुण भी पाएं जाते है। जो हमारे स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। आपको बता दें कि सालों पहले ग्रीस के ओलंपिक खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए लहसुन का सेवन किया करते थे। इतना ही नहीं बता दें कि लहसुन को दुनियाभर में एक ‘रोगनाशक औषधि’ के रूप में जाना जाता है। ऐसे तो हमारे देश में लहसुन का कई तरीकों से सेवन करते है। कुछ लोग इससे कच्चा कहते है तो कुछ लोग इससे भूनकर खाते है जबकि कुछ लोग तो इसे सब्जी में डाल कर खाना पसंद करते है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार लहसुन का सेवन दिल के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक की समस्या नहीं होती है। लेकिन आपको बता दें कि इसका बहुत अधिक सेवन भी नहीं करना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से हमारी सेहत को कई तरीके से नुकसान भी हो सकते है। तो चलिए विस्तार से जानते है इसके बारे में।

जाने लहसुन के फायदे

लहसुन के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जाने से पहले चलिए आज हम आपको इसके कुछ फायदों के बारे में बता देते है। बता दें कि लहसुन को पाचन तंत्र के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह हमे फंगल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। इसके साथ ही साथ यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि की हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है और गठिया दर्द और हाई बीपी को भी नियंत्रित करता है।

जाने लहसुन से होने वाले नुकसान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार लहसुन के जितने फायदे हैं उतने ही इसके नुकसान भी हैं। बता दें कि लहसुन का बहुत ज्यादा सेवन करने से पेट फूलना, गैस, पेट खराब, ब्लोटिंग और शरीर की गंध जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है। अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से ग्रसित हैं, तो आपको लहसुन का उपयोग बहुत ही ज्यादा सावधानीपूर्वक करना चाहिए।

गेंदे के फूल और पत्तियो के फायदे और नुकसान

आपको बता दें कि लहसुन का बहुत अधिक मात्रा में सेवन करने से हमारे शरीर के साथ साथ हमारे मुंह से भी दुर्गंध आने लगती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार गर्भवती महिलाओं को लहसुन के सप्लीमेंट्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

लहसुन में सल्फर मौजूद होता है जिसके कारण कई लोगों को इससे एलर्जी भी हो जाती है। इसलिए जिन भी लोगों को लहसुन के सेवन से एलर्जी जैसा महसूस हो या फिर जिनको लहसुन से एलर्जी होती है उनको बिल्कुल भी लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button