सेहत

Dengue fever के मरीज प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन, जल्द ही दिखेगा असर

बारिश में पानी भरने और गंदगी से मच्छर पनपते हैं जो डेंगू का कारण बनते हैं। इसलिए अपने आसपास की स्वच्छता का ख्याल रखें। डेंगू से बचना है तो आप अपने डाइट में ऐसी चीज शामिल करें जो आपकी प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करें।

Dengue बुखार की वजह से गिर गया है प्लेटलेट्स का लेवल, तो इन फूड्स की मदद से बढ़ाएं इनका काउंट


मानसून में सबसे ज्यादा खतरा Dengue का रहता है। बारिश में पानी भरने और गंदगी से मच्छर पनपते हैं जो डेंगू का कारण बनते हैं। इसलिए अपने आसपास की स्वच्छता का ख्याल रखें। डेंगू से बचना है तो आप अपने डाइट में ऐसी चीज शामिल करें जो आपकी प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करें।

Dengue fever

 

बदलते मौसम में कई तरह की बीमारियां देखने को मिलती है। मानसून में डेंगू और मलेरिया का खतरा काफी ज्यादा रहता है। डेंगू एक गंभीर और जानलेवा बीमारी होती है जो व्यक्ति की जान का कारण भी बन सकती है। डेंगू एक संक्रमण बुखार है। जो मच्छरों के काटने से फैलता है।ये मच्छर गंदे पानी में जल्दी पनपते हैं इसलिए अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दे।

Read more:- Monsoon Diet: ये मौसमी फल बरसात के मौसम में शरीर को रखते हैं हेल्दी 

डेंगू होने पर व्यक्ति को कमजोरी, तेज बुखार, सिर दर्द ,बदन में दर्द ,त्वचा पर रैशेज, और नाक से खून बहने जैसी समस्याएं होती है। डेंगू में मरीज का प्लेटलेट काउंट भी तेजी से घटने लगता है। जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इसीलिए डेंगू के मरीजों को अपना खान-पान का ध्यान भी अच्छे से रखना चाहिए। इस आर्टिकल के जरिए आप जानेंगे, कि डेंगू में प्लेटलेट काउंट में क्या-क्या खाना चाहिए? और डेंगू के दौरान प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन आप कर सकते हैं।

1) पपीता

पपीते के पत्तियों में एसिटोजेनिन नामक एक अनोखा फाइटोकेमिकल होता है, जो डेंगू से जूझ रहे मरीजों के लिए काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि यह प्लेटलेट काउंट में तेजी से वृद्धि करता है। पपीते के पत्तियों मेंफ्लेवोनोइड्स और कैरोटीन जैसे प्राकृतिक पौधों के योग भी होते हैं जिनमें सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। पपीते के पत्तों का आप आसानी से घर पर जूस बना सकते हैं, इसके लिए आप चार-पांच पपीते के पत्तों को पानी में उबालकर इसका मिश्रण तैयार कर सकते हैं।एक कप सुबह शाम ले।

2) अनार

अनार में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं,मौजूद होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा अनार में काफी मात्रा में आयरन होता है जो प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है। डेंगू के मरीज अनार को खा सकते हैं या फिर अनार का जूस भी पी सकते हैं। इससे एनीमिया की समस्या से भी बचाव होगा।

3) विटामिन सी

विटामिन सी एक और महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो शरीर के प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है। आप संतरा, आंवला ,नींबू ,शिमला मिर्च आदि खा सकते हैं। क्योंकि इन सभी सब्जियों और फलों में उच्च मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है जो डेंगू के दौरान आपकी शरीर की मदद कर सकता है।

4) मेथी दाना

मेथी दाना अगर बुखार के कारण आपका प्लेटलेट लेवल कम हो गया है तो आप ऐसे में मेथी दाने का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच मेथी के बीज को रात भर एक गिलास पानी में भिगोना होगा फिर सुबह पानी को छान ले और थोड़ा गर्म करके पी ले।

5) कीवी

कीवी एक ऐसा फल है जिसे डेंगू के दौरान डॉक्टर खाने की सलाह देते हैं। पोटेशियम और विटामिन सी का एक स्रोत होने की वजह से यह खून में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में काम आते हैं। डेंगू के मरीजों को यह फल एनर्जेटिक भी बनाए रखता है।

6) पालक का सूप या सब्जी

पालक में विटामिन k भरपूर मात्रा में होता है।ये विटामिन प्लेटलेट्स को बूस्ट करने में मदद करता है। इसीलिए डेंगू को मरीजों को पालक खाने की सलाह दी जाती है। विटामिन kके आलावा पालक में फोलेट भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो प्लेटलेट काउंट और कोशिकाओं की वृद्धि बढ़ाने में मदद करता है। इस बात का खास ख्याल रखें की पालक का जूस ना पिए और ना ही से कच्चा खाएं, पालक को हमेशा पका कर ही खाना फायदेमंद साबित होता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

7) मुनक्का

डेंगू के मरीजों को रात भर पानी में मुनक्का भिगोकर खाना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में घट रही प्लेटलेट की संख्या घट रही वापस बढ़ने लगती है। दरअसल मुनक्का में आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है। और मुनक्का एनीमिया के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button