सेहत

5 Fruits help reducing cholesterol: हार्ट अटैक से बचना है तो सेवन करें ये 5 फल, शरीर में नहीं जमने देंगे खराब कोलेस्ट्रॉल

5 Fruits help reducing cholesterol: ये 5 फल हैं आपके शरीर के लिए राम – बाण, शरीर में नहीं जमने देते खराब कोलेस्ट्रॉल

Highlights:  

  • कोलेस्ट्रॉल का सीधा संबंध हमारे दिल से होता है।
  • एक बार कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो जाने के बाद हमेशा खाते समय सावधान होने की आवश्यक होती है।
  • कोलेस्ट्रॉल से निजात पाने के लिए सही खानपान के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है।

5 Fruits help reducing cholesterol : आज कल की दिनचर्या इतनी व्यस्त हो गई है कि रोज अपनी सेहत पर ध्यान देने से आनाकानी करते हैं और  इसका सबसे ज्यादा बुरा असर पड़ता है हमारे शरीर पर।हमारे शरीर में कई सारे अंग हैं और सबके अपने – अपने काम हैं। उसी प्रकार कोलेस्ट्रॉल ओक वसा है जो कि लिवर के द्वारा उत्पन्न होती है। इसके अलावा इसका सबसे बड़ा रोल ये है कि यह शरीर के बाकी अंगों को अपने – अपने तरीके से सही ढंग से काम करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल का सीधा संबंध हमारे दिल से होता है। एक बार कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो जाने के बाद हमेशा खाते समय सावधान होने की आवश्यक होती है। कोलेस्ट्रॉल से निजात पाने के लिए सही खानपान के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है।

 इसे कम करने के लिए कई तरह के खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करना बेहद जरूरी है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने के लिए सीमित मात्रा में वसा का सेवन करना चाहिए। वैसे तो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए बहुत सारी चीजें हैं जिनका सेवन करना समय पर बहुत जरूरी है। लेकिन कुछ ऐसे फल हैं जिन्हें खाकर हम कोलेस्ट्रॉल से निजात पा सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको  5 ऐसे फल के बारे में बताएंगे  जो आपकी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। ये फल कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मददगार हैं।

नाशपाती:  नाशपाती में पानी में घुलनशील पैक्टिक फाइबर होता है जो सेलूलोज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।  स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी बहुत से पोषक तत्व नाशपाती में पाए जाते हैं। प्राकृतिक विटामिन, मिनरल और एंजाइम के साथ ही इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो बेकार कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता रखते हैं।

Read More- लहसुन का अधिक सेवन आपको पहुंचा सकता है नुकसान, बिल्कुल भी न करें ये गलतियां

सेब: सेहत का खजाना कहे जाने वाले सेब में प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल घटता है और ब्लड प्रेशर भी सामान्य बना रहता है। ऐसा कहा जाता है कि एक सेब का प्रतिदिन सेवन करने से शरीर से सारे रोग दूर रहते हैं। सेब में पेक्टिन के घुलनशील रेशे होते हैं, जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटाते हैं और शरीर के लिए एंटी बैक्टीरिया की भूमिका निभाते हैं।

नींबू:  खट्टे फलों में ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करके कोलेस्ट्रॉल घटाने में सहायक होते हैं। नींबू में मौजूद घुलनशील फाइबर खाने की थैली से बेकार कोलेस्ट्रॉल को रक्त प्रवाह में जाने से रोक देते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी रक्त वाहिका नलियों की सफाई करता है।

टमाटर: इसे खाने से हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। ये रक्त वाहिनियों में थक्का जमने से रोकता है। खून का थक्का रक्त के बहाव में रुकावट पैदा करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा होता है।\

पपीता:  पपीता खाना दिल के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं,जो शरीर में मौजूद रक्त-शिराओं में कोलेस्ट्रॉल के थक्कों को बनने नहीं देता। कोलेस्ट्रोल के थक्के दिल का दौरा पड़ने और उच्च रक्तचाप समेत कई अन्य ह्रदय रोगों का कारण बन सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button