सेहत

Cholera Prevention Tips: बरसात में तेजी से बढ़ जाते हैं कॉलरा के मामले, जानें क्या है इस बीमारी के लक्षण और कैसे करें बचाव

Cholera Prevention Tips: कॉलरा एक जानलेवा बीमारी है और इससे बचने के लिए इसके प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। आपको बताते हैं कि हैजा कैसे फैलता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

Cholera Prevention Tips: कैसे फैलता है कॉलरा, बरसात में इन चीजों का रखें खास ध्यान

मॉनसून लोगों के लिए बहुत सुहाना होता है। लेकिन इससे भी ज्यादा सुहाना सूक्ष्म जीवों के लिए होता है क्योंकि बरसात में ह्यूमिडिटी अधिक हो जाती है। जिसके कारण इसके पनपने के लिए अनुकूल माहौल मिल जाता है। यही सूक्ष्म जीव इंसान के लिए दुश्मन बनने लगते हैं। बारिश के मौसम में बैक्टीरिया, फंगस, यीस्ट, मॉल्ड आदि तेजी से अपनी वृद्धि करते हैं। ये इंसान को संक्रमित करने लगते हैं। इन्हीं में से एक है- वी कॉलरी बैक्टीरिया। यह बैक्टीरिया जब इंसान के अंदर प्रवेश कर जाए तो आंत में इतनी तेजी से अपनी वृद्धि करता है कि शरीर का पूरा पानी कुछ ही घंटों में सोख लेता है।

इस बीमारी को कॉलरा या हैजा कहते हैं। अगर कुछ समय के अंदर इलाज न कराया जाए तो मरीज की मौत भी हो सकती है। कॉलरा या हैजा अत्यंत विषैला रोग है जिसमें पानी तीव्र गति से दस्त लग जाता है जिससे शरीर का पूरा पानी बाहर निकल जाता है। संक्रमित भोजन या संक्रमित पानी पीने के 12 घंटे से 5 दिन के बाद अचानक कॉलरा का लक्षण दस्त के रूप में उभरता है और देखते-देखते यह तीव्र हो जाता है।

World Health Organization के मुताबिक, हर 13 से 40 लाख कॉलरा बीमारी के मामले पूरे विश्व में आते हैं। इनमें से 21 हजार से 1.43 लाख मौतें हर साल हो जाती हैं। कॉलरा बेहद गंभीर आंत से संबंधित बीमारी है। अगर कुछ घंटों में इसका इलाज नहीं किया जाए तो मरीज की तुरंत मौत हो सकती है। हालांकि हैजा का इलाज है लेकिन इसके लिए शीघ्र अस्पताल जाने की जरूरत है। इसलिए इसके लक्षण देखते ही तुरंत अस्पताल जाना बेहतर रहेगा।

हैजा के लक्षण Cholera Prevention Tips

  • उल्टी
  • मुंह सूखना
  • डिहाईड्रेशन
  • कम यूरिन आना
  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • हाइपोवोलेमिक शॉक
  • तेज दिल की धड़कन

Read More:- Reason Of Excessive Sweating: क्या गर्मियों में आपको भी आ रहा हद से ज्यादा पसीना? इन बीमारियों का हो सकता है संकेत, तुरंत कराएं चेकअप

हैजा रोग से बचने के लिए टिप्स Cholera Prevention Tips

साफ पानी का करें इस्तेमाल

हैजा रोग दूषित पानी पीने की वजह से होता है। इसलिए आपको हमेशा स्वस्थ पानी ही पीना चाहिए। हैजा से बचने के लिए हमेशा बोतलबंद पानी का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा, आपको पानी उबालकर जरूर पीना चाहिए। आप गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आपको दांतों को ब्रश करने या मुंह-हाथ धोने के लिए भी साफ पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं Cholera Prevention Tips

हैजा रोज से बचने के लिए आपको अपने हाथों को बार-बार साफ पानी से धोते रहना चाहिए। आपको हाथ धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल भी करना चाहिए। आपको इन स्थितियों में हाथ जरूर धोना चाहिए-

  • खाना बनाने से पहले, बनाने के दौरान या बाद में साबुन से हाथ जरूर धोएं।
  • खाना खाने से पहले या बाद में भी हाथों को साफ तरीके से धोना चाहिए।
  • बच्चे को खाना खिलाने से पहले और बाद में भी हाथ जरूर धोएं।
  • शौचालय का उपयोग करने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोना चाहिए।
  • अगर आप बच्चे का निचला या प्राइवेट पार्ट साफ कर रहे हैं, तो उसके बाद हाथों को साबुन से जरूर धोएं।

शौचालय का इस्तेमाल करें Cholera Prevention Tips

ग्रामीण या पिछड़े क्षेत्रों में हैजा के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। इसका मुख्य कारण शौचालय का उपयोग न करना है। हैजा रोग से बचने के लिए आपको शौचालय का उपयोग करना चाहिए। दरअसल, हैजा रोग संक्रमित व्यक्ति के मल के संपर्क में आने से फैल सकता है। इसलिए आपको साफ-सुथरे शौचालय का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही, शौचालय से आने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोना चाहिए।

We’re now on WhatsApp. Click to join

फलों और सब्जियों को पकाकर खाएं Cholera Prevention Tips

हैजा से बचने के लिए कच्चे फलों या सब्जियों का सेवन बिल्कुल न करें। क्योंकि कच्चे या अधपके फलों या सब्जियों का सेवन करने से हैजा फैलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आपको सब्जियों का सेवन पकाकर ही करना चाहिए। इसके अलावा, फलों का सेवन आपको हमेशा अच्छी तरह धोकर करना चाहिए। आप चाहें तो फलों और सब्जियों के छिलके को उताकर उपयोग में ला सकते हैं।

घर या आस-पास की सफाई का ध्यान रखें Cholera Prevention Tips

आपको अपने हाथों या शरीर की सफाई के साथ ही, घर और उसके आस-पास के क्षेत्रों की सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आप शौचालयों या घर के फर्श को साफ करने के लिए कीटाणु मारने वाले क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही, अपने कपड़ों को भी अच्छी तरह से धोकर रखें। किसी भी बर्तन या किचन की सफाई अच्छी तरह से रखें। अगर आप इन सभी टिप्स को अपनाएंगे, तो काफी हद तक हैजा रोग से खुद का बचाव कर सकते हैं।

कैसे फैलता है कॉलरा Cholera Prevention Tips

कॉलरा का बैक्टीरिया गंदे पानी खासकर जो जमीन, रोड आदि पर रहता है, कुछ सीफूड, कच्चे फल और सब्जियां और कुछ अनाज में पाया जाता है। इन चीजों के माध्यम से यह बैक्टीरिया किसी न किसी तरह इंसान के शरीर में प्रवेश करता है और वहां आंत में पहुंचकर इंसान को संक्रमित कर देता है। जहां पर मल-मूत्र (सेनिटेशन) से निकले पानी किसी न किसी तरह से अन्य चीजों में पहुंचता है। ज्यादातर लोगों में हैजा के बैक्टीरिया आंत के अंदर जाने के बावजूद तुरंत पता नहीं चलता। यह बैक्टीरिया 7 से 14 दिन का समय लक्षण को सामने लाने में लेता है। लेकिन इस बीच में यही बैक्टीरिया अगर संक्रमित इंसान के मल से निकल कर किसी न किसी माध्यम से दूसरे में प्रवेश कर जाए तो वह व्यक्ति भी हैजा से संक्रमित हो जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button