सेहत

कैंसर से लेकर हड्डियां मजबूत करने तक में बेहद फायदेमंद है आलूबुखारा

क्या अपने कभी पिया है आलूबुखारे का जूस, जाने इसके फायदे


आलूबुखारे खट्टे मीठे होते है जो की गर्मियों में मिलते है। ये गर्मियों में मिलने वाला फल विटामिन, कैल्शियम, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी इंफ्लेमेटरी, फाइबर, आयरन और पौटेशियम गुणों से भरपूर होता है। आपको बता दे कि आलूबुखारा वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है। साथ ही साथ यह हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। क्या अपने कभी आलूबुखारे का जूस पिया है। क्या आपको इसके फायदों के बारे में पता है। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

हड्डियां: आपको बता दे कि आलूबुखारा में बोरॉन जैसा एक रसायनिक तत्व होता है। जो की हमारी हड्डियों को मजबूती दिलाने में हमारी मदद करता है। इतना ही नहीं आलूबुखारा में फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक यौगिक भी अधिक मात्रा में होते हैं। जो की हमारी हड्डियों को किसी भी तरह से नुकसान से सुरक्षित रखती है।

कैंसर: आपको बता दे कि आलूबुखारे खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही फायदेमंद भी होता है। क्या आपको पता है आलूबुखारे कैंसर में भी बेहद फायदेमंद होता है।आलूबुखारे के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में मदद मिलती है इतना ही नहीं इससे ट्यूमर की कोशिकाओं को बढ़ने से भी रोका जा सकता है।

और पढ़ें:  कैल्शियम की कमी के कारण आपके शरीर में हो सकती है ये खतरनाक बीमारियां

आलूबुखारा

पाचन क्रिया: आपको बता दे कि आलूबुखारे में डायट्री फाइबर होते हैं, जिसमें सार्बिटॉल और आईसेटिन प्रमुख है। खासतौर पर फाइबर्स हमारे शरीर के अंगों के क्रियान्वयन को सरल बनाता हैं और पाचन क्रिया को अच्छा करता हैं।

इम्यूनिटी: आपको बता दे कि ये गर्मियों में मिलने वाला यह फल हमारे लिए बेहद फायदेमंद होता है इसे खाने से  बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है। क्योकि इसमें अत्याधिक मात्रा में आयरन होता है, जो हमारे ब्लड सेल्स के निर्माण में मददगार साबित होता है।

स्किन: क्या आपने कभी आलूबुखारा का जूस पिया है। अगर नहीं तो आज से ही इससे अपनी डाइट में शामिल कर लीजिए। क्योकि आलूबुखारा का जूस पीने से स्किन पर ग्लो और प्राकृतिक चमक आती है। इससे त्वचा को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। आप चाहे तो इसके गुदे को चेहरे पर भी फेस पैक के तौर पर लगा सकते है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button